• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रायकवार समाज के तत्वाधान में, वीरांगना सांसद स्व बहिन फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई:रिपोर्ट-धीरेन्द्र रायकवार

मोंठ/झाँसी – ग्राम बम्हरौली में वीरांगना व पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन
देवी की पुण्यतिथि रमेश चन्द्र रायकवार वरिष्ठ समाजसेवी के आवास पर मनाई गई, जिसकी अध्यक्षता आसाराम अध्यापक ने की, समाज के जागरूक लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए, इसी क्रम में मनीराम अध्यापक ने लोगों को कहा कि जुल्म करने वाला उतना दोषी नहीं, जितना जुल्म सहने वाला होता है, हमें बहिन फूलन देवी के सपनों को साकार करने के लिए अपनी बेटियों को शिक्षित कर सवल बनाना चाहिए, आज महिलाएं पर हो रहे अत्याचार में अशिक्षा ही सबसे बड़ा कारण है, रामप्रकाश पारेले एडवोकेट ने महिलाओं से अपने ऊपर हो रहे अत्याचार का खुलकर विरोध करने का आवाहन किया, लोगों से बच्चियों को शिक्षित कराने को कहा, कार्यक्रम का संचालन रमेश चंद्र रायकवार ने किया। इस मौके पर ठाकुरदास, जितेंद्र रायकवार अमरौख, सोनू रायकवार, बिहारीलाल, मोनू, पप्पू, सुरेश, ब्रजेश, लल्लू, रमेश अध्यक्ष, रायकवार समाज मंदिर सीपरी बाजार झांसी, देवीदयाल, जीतू रायकवार, भुवनेश रायकवार आदि मौजूद रहे ।

Jhansidarshan.in