• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

किसानों की समस्याओं को लेकर किसानों ने राष्ट्रपति को पत्र भेजा:रिपोर्ट-अमित समेले

मऊरानीपुर झांसी न्यूज़

किसानों की समस्याओं को लेकर किसानों ने राष्ट्रपति को पत्र भेजा: रिपोर्ट अमित समेले

ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार

मऊरानीपुर झांसी भारतीय किसान यूनियन भा कि यू के तत्वाधान में बुंदेलखंड अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में सोमवार को कई किसानों ने ज्ञापन राष्ट्रपति जी एवं उच्च न्यायालय को संबोधित पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा पत्र में बताया कि हमारे देश का गरीब किसान दिन रात मेहनत करके अन्न पैदा करता है अन्नदाता किसान सरकार की गलत नीतियों की वजह से परेशानियों का सामना कर रहे हैं आए दिन हमारे देश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर होता जा रहा है जिसका कारण है कि किसान भाइयों का लागत मूल्य भी फसलों का नहीं दे पा रही है सरकार जिला अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भारत सरकार में जो खरीब की फसल का समर्थन मूल्य तय किया है वह न्याय संगत नहीं है ऐसा करके सरकार सिर्फ किसानों को मूर्ख बना रही है जो किसानों के साथ धोखा है सरकार स्वामीनाथन आयोग के अनुसार समर्थन मूल्य घोषित ना कर के आधे अधूरे फार्मूले से घोषित किया यूनियन के अध्यक्ष रामाधार निषाद ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण होना चाहिए और प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय में भ्रष्टाचार दूर कर के पात्र लोगों को दिए जाएं जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई अपात्र लोग इसका लाभ ले चुके हैं कई ग्रामों में शौचालय बनाए जा रहे हैं जो कि अपात्र लोगों के बन रहे हैं और शौचालय भी पूर्ण रुप से तैयार नहीं किए जा रहे हैं आधे अधूरे शौचालय बना दिए जा रहे हैं कहीं गड्ढे ही खुद ही रह गए तो कहीं सीट ही लगना बाकी है तो कहीं शोरूम बने हुए हैं यह है शौचालयों की दास्तान ग्राम प्रधानों की भेंट व ग्राम पंचायत अधिकारियों की भेंट चढ़ रहे हैं शौचालय शौचालयों का पूरा पैसा डकार रहे हैं ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान मिलकर

रिपोर्ट
अमित समेले

Jhansidarshan.in