• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

तारकोल मिक्सर प्लांट द्वारा फैल रहा जहरीला धुआं ग्रामीणों का जीना हुआ मुश्किल:रिपोर्ट-मुबीन खान

गरौठा झांसी

तारकोल मिक्सर प्लांट द्वारा फैल रहा जहरीला धुआं ग्रामीणों का जीना हुआ मुश्किल

ग्रामीण ऑडिटर धीरेंद्र रायकवार

गरौठा मऊरानीपुर निर्माणाधीन सडक हेतु मारकुआं मे लगा तारकोल गिट्टी मिक्सर प्लांट द्वारा फैल रहे भीषण धुएं से ग्रामीणों का साँस लेना हुआ मुश्किल ग्रामीणों ने बताया कि दिन-रात तारकोल मिक्सर प्लांट से निकलने वाला जहरीला धुआ मारकुआ गांव वासियों के लिए भारी मुसीबत बन गया है धुआं के फैलने से ग्रामवासियों को सांस लेने में भी दिक्कतें पैदा हो रही हैं क्योंकि मिक्सर प्लांट से निकलने वाले जहरीले धुऑ से मारकुआ वासियों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है तारकोल मिक्सर प्लांट गांव के बिल्कुल नजदीक होने के कारण मिक्सर प्लांट का पूरा का धुआ गांव में भर जाता है जिस से ग्रामीणों को बहुत भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने मांग की की मिक्सर प्लांट गांव से कहीं दूर लगवाया जाए जिससे ग्रामवासियों को जहरीले काले धुएं से होने वाली भयंकर बीमारियों से बचाया जा सके क्योंकि प्लांट से निकलने वाले जहरीले धुएं से कई प्रकार की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है जिससे ग्रामीणों को आगे चलकर भयंकर बीमारियों का सामना ना करना पड़े इसीलिए मिक्सर प्लांट को ग्राम से कहीं दूर लगवाने की मांग की जिससे जहरीले धुये से होने वाले नुकसान से व बीमारियों से बचाव हो सके ब ग्रामीणों को इस भयंकर समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा मिल सके इस मौके पर जयराम कुशवाहा अरविंद सिंह परिहार संजय सिंह आदित्य सिंह राजावत आदि ग्राम वासियों ने मिक्सर प्लांट को ग्राम से दूर लगवाए जाने की मांग की

रिपोर्ट मुबीन खान गरौठा

Jhansidarshan.in