• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से कई दिनों से नहीं आया नलों में पानी,पीने के बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं लोग:रिपोर्ट-दयाशंकर साहू

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

पूँछ झांसी  पीने की पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं पूछ समेत क्षेत्रवासी विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण बंद है पानी की टंकी से वाटर सप्लाई बताते चलें की कस्बा पूछ में बडेरा रोड पर बनी पानी की टंकी से पूँछ समेत फतेहपुर सिकंदरा आदि ग्रामों में पीने का पानी सप्लाई किया जाता है गर्मी के मौसम में वाटर लेवल नीचे होने के कारण लोगों को लोगों को पीने का पानी अपने आसपास लगे नलों से भरना पड़ता है वही टंकी वाले नलो से लोगों को काफी राहत थी लेकिन करीब तीन-चार दिन से खराब पड़े हुए ट्रांसफार्मर की सुध लेने वाला विद्युत विभाग में शायद कोई नहीं है जिसके कारण इतनी महत्वपूर्ण जगह की विद्युत को जल्द सुचारु नहीं किया जा सका जबकि शासन की सख्त निर्देश है खराब ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के भीतर बदलना चाहिए लेकिन यहां शासनादेशों को न तो कोई सुनने वाला है न ही मानने वाला विद्युत विभाग विभाग की चरमराई व्यवस्थाओं को छोड़कर उगाही पर लगे रहते हैं वही आजादी के समय लगाए गए विद्युत तारों को अभी तक नहीं बदला गया जिसके कारण अधिकांश लाइन जर्जर पड़ी हुई है जोकि हर घंटे में कहीं न कहीं फाल्ट बना लेती हैं जिसके कारण उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है इसके साथ ही पीने के पानी की किल्लत को झेल रहे लोगों ने ट्रांसफार्मर को जल्द बदलने की मांग की है

Jhansidarshan.in