गरौठा झांसी
बादल गरजने से मकान गिरा उप जिला अधिकारी गरौठा से की मुआवजे की मांग
ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार
गरौठा तहसील क्षेत्र के ग्राम सोनकरपुरा में दिनांक 23/7/ 2018 को बादल गरजने के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया था इस संबंध में उप जिलाधिकारी गरौठा को दिए प्रार्थना पत्र में प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई दिल्ली में परिवार सहित मेहनत मजदूरी करता है तथा उसके भाई का गांव में ही एक कच्चा मकान बना हुआ था जो बादल गरजने के कारण गिर गया जिसमें उसके भाई का काफी सामान रखा हुआ था जो मकान गिरने से उसमें रखा सभी सामान नीचे दब गया जिस से प्रार्थी के भाई का काफी नुकसान हो गया उसने बताया कि मेरा भाई बहुत ही गरीब आदमी हैं इस संबंध में प्रार्थी के भाई रामपाल पुत्र पन्नालाल ने आज उप जिलाधिकारी गरौठा से मकान की जांच करवा कर उचित मुआवजे की मांग की जिस से प्रार्थी के भाई को उचित मुआवजा मिल जाए जिससे उसके नुकसान की भरपाई हो सके
रिपोर्ट मुबीन खान गरौठा