झाँसी। कलचुरी महिला सभा के तत्वाधान में आज ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल में डॉ केश गुप्ता की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक सुमन राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वर्षा राय की उपस्थिति में आम, नीम, शीशम आदि जैसे लाभकारी पेड़ लगाए गए। महिला सभा ने समाज में अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर वातावरण को सुरक्षित करने का संदेश दिया।
इसके साथ ही कार्यक्रम मिसेज यूनिवर्स में टैलेंट राउंड में विजय प्राप्त करने पर डॉ केश गुप्ता को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नीतू राय, ममता राय, उमा गुप्ता, वर्षा राय आदि उपस्थित रहीं। सुधा जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-=आयुष साहू
