• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी जिला अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीज की मौत, हंगामा-तोड़फोड़, डॉक्टर यहां-वहां

झांसी जिला अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीज की मौत, हंगामा-तोड़फोड़, डॉक्टर यहां-वहां
झांसी l उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं मैं सुधार की बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं लेकिन जमीनी स्तर पर अभी व्यापक पैमाने पर बड़े ही मुख्य रूप से सुधार की आवश्यकता है l आज जिला अस्पताल में एक मरीज सुबह के समय डायलिसिस करवाने के लिए आया था, इलाज के दौरान लापरवाही के चलते उसकी मृत्यु हो गई और उसके परिजनों ने जमकर हंगामा काटा एवं तोड़फोड़ की l
थाना सीपरी बाजार के अंतर्गत ईसाई टोला में रहने वाले एक व्यक्ति मनोज कुमार शाक्या कई दिनों से बीमारी से जूझ रहे थे l वह आज सुबह के समय अपने परिजनों के साथ डायलिसिस करवाने के लिए जिला अस्पताल आए हुए थे l उनके परिजनों ने आरोप लगाया की लापरवाही यहां पर देखने को मिली और इसी लापरवाही की वजह से मनोज कुमार शाक्य मृत्यु हो गई l बाद में परिजनों के रिश्तेदार और आम पब्लिक इकट्ठी हो गई इससे वहां पर हंगामा की स्थिति देखने को मिली l वही परिजनों ने मृतक के शव को ह्रदय रोग केंद्र में रखकर हंगामा कर दिया और हंगामा की स्थिति देख वहां के डॉक्टर यहां-वहां हो गए l
बाद में बगल में ही मिनर्वा पुलिस चौकी से पुलिस दल आ गया एवं हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया गया जब तक डॉक्टर चेंबर एवं कई जगह तोड़फोड़ हो चुकी थी l बाद में लापरवाहियों पर कार्यवाही की जाने का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया गया l

Jhansidarshan.in