• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पुलिस प्रताड़ना में चाय की दुकान चलाने वाले गरीब सुनील साहू के मरने के बाद आर्थिक संकट,DM द्वारा मुख्यमंत्री से मांगी आर्थिक सहायता,ज्ञापन

पुलिस प्रताड़ना में चाय की दुकान चलाने वाले गरीब सुनील साहू के मरने के बाद आर्थिक संकट,DM द्वारा मुख्यमंत्री से मांगी आर्थिक सहायता,ज्ञापन

झांसी । आज जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में साहू समाज के नेता पूर्व विधायक कैलाश एवं जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू के संयुक्त नेतृत्व में समस्त साहू समाज ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा । बताया गया की गुरूवार को थाना प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस की रंगदारी से राजीव नगर निवासी सुनील साहू की जान चली गई थी । जिसपर गुस्साए परिजनों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए दरोगा बलवीर सिंह, सिपाही दीक्षित तथा एक अन्य के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया था । लेकिन पोस्टमार्टम होने पर सुनील साहू की मौत हार्ट अटैक से हुई यह दिखाया गया है । जिससे परिजन नाखुश नजर आ रहे हैं, जबकि परिजनों का कहना है कि यह सब पुलिसवालों की मारपीट से हुआ है । जिसमें उन्होंने मामले की सीबीआई या सीबीसीआईडी जांच एवं परिवार को आर्थिक सहायता हेतु बीस लाख रुपए दिलाए जाने की मांग की । मामले से अवगत कराते हुए बताया कि राजीव नगर निवासी सुनील साहू व उनका परिवार बेहद ही गरीब है, सुनील साहू चाय की दुकान चलाते थे और उनका एक बेटा कोचिंग पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करता था । लेकिन 05 जुलाई को दरोगा बलवीर सिंह, सिपाही दीक्षित तथा एक अन्य सिपाही ने आकर उनके घर में घुसकर मारपीट कर दी जिससे सुनील साहू की मौत हो गई । इससे उनका परिवार आर्थिक संकट से घिर गया है । घर में अब आय का जरिया नहीं बचा है, उन्होंने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को बीस लाख रूपए एवं आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की । वहीं, समस्त साहू समाज ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार परिजनों को राजीनामा करने कि धमकी दी जा रही है जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं, पुलिस के रक्षक ही भक्षक बनते नजर आ रहे हैं। उन्होंने परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने कि बात कही । इस मौके पर बी जे पी नेता जगदीश साहू बनमाली लाल, इम्तियाज हुसैन, कमल किशोर साहू, रतनलाल, शिवशंकर साहू, संतोष, नीरज, पूनम, राम साहू, रीना साहू, सुनील साहू, सुनील राय, कालीचरन, चौधरी फिरोज, प्रभुदयाल साहू, संतोष साहू, गुरूप्रसाद साहू,अमन साहू, आकाश साहू, कमलेश साहू, पंकज साहू, राघवेंद्र पाल, अभिषेक कुमार साहू, राहुल साहू, देवेंद्र साहू, संतोष, उत्कर्ष साहू, बब्लू साहू, मोतीलाल साहू, मुरारी साहू संगठन मंत्री जिला साहू समाज, संतोष कुमार साहू, सुरेंद्र साहू, सुरेश साहू, श्यामलाल साहू, विनोद कुमार साहू, विकास, राजू साहू, अजय कुमार साहू, राजेश साहू, देव साहू, राहुल साहू, अनीता, ऊषा, संगीता, रामश्री साहू, मीरा साहू, सुमन साहू, पूनम साहू, नीलू साहू, नीतू साहू, निहाल साहू, अविनाश साहू, महेश साहू, धनीराम झा, आरके साहू एड,धीरज साहू,अमन साहू,विक्रम साहू आदि मौजूद रहे ।

Jhansidarshan.in