जर्जर विद्युत के तार की चपेट आने से 80 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत:रि.मुवीन खान
ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार
झाँसी l गरौठा तहसील के समीपवर्ती ग्राम नई बस्ती में आज सुबह लगभग 6:00 बजे एक वृद्ध महिला घर के काम हेतु घर के बाहर निकली जैसे ही घर के बाहर निकली तभी वहां पर विद्युत तार टूटा पडा हुआ था जिस पर पैर पड़ते ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई l ग्रामीणों ने लाठियों की मदद से विद्युत तार को दूर किया और महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा ले गए जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया l वही महिला के लड़के प्रेम नारायण ने कहा कि गांव में तार विद्युत विभाग के तार टूटे पड़े रहते हैं जिस कारण कोई ना कोई दुर्घटना हो ही जाती है l महिला के परिजन सबको शव लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा ले आए जहां पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम हेतु मऊरानीपुर भेजने की तैयारी की जा रही है l