• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

गर्भवती महिला झूली फांसी पर, हुई मौतःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

गर्भवती महिला झूली फांसी पर, हुई मौतः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

राठ। जरिया ग्राम में अपने मायके आई एक विवाहिता रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे जब तक फंदे से उतारा उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोष्टमार्टम के लिये भेज दिया।

जरिया निवासी अर्जुन साहू ने बताया कि उसने अपनी पुत्री माया का विवाह जनपद टीकमगढ़, थाना कुंडीला मध्यप्रदेश के ग्राम धर्मपुरा निवासी तुलसीदास साहू के साथ बीते चार वर्ष पूर्व किया था। 7 जून को माया अपने मायके जरिया आई थी। शुक्रवार को उसका ससुर गणेश साहू उसे लिवाने आया। रात को सभी लोग खाना खा पीकर सोने चले गये। रात में किसी समय माया रस्सी का फंदा बना कर फांसी पर झूल गई। सुबह जागने पर परिजनों को उसका शव फांसी पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोष्टमार्टम के लिये भेज दिया।

Jhansidarshan.in