मीटर रीडिंग लेने गये बिजली कर्मचारी को पीटाःरि.नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ कसबे में मीटर रीडिंग लेने गये एक विद्युत कर्मचारी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि उनके हाथ से रजिस्टर छीन कर उसमें से रिकार्ड के पेज भी फाड़ डाले। पीड़ित कर्मचारियों ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। विद्युत उपखंड कार्यालय विद्युत में वह टीजी 2 के पद पर कार्यरत पंकज वर्मा ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार सुबह अपने साथी संविदाकर्मी लक्ष्मीनारायण के साथ मीटर रींडंग के लिये निकला। कसबे के बुधौलियाना मुहल्ले में एक व्यक्ति से मीटर का रिकार्ड मांगा तो वह आक्रोशित हो उठा। आरोप लगाया कि देवेन्द्र ने गालीगलौच करते हुए उसका गला पकड़ लिया। तभी दूसरा उपभोक्ता अपने परिजनों सहित संविदाकर्मी लक्ष्मीनारायण के ऊपर टूट पडे़ तथा मारपीट करने लगे। आरोप लगाया कि देवेन्द्र ने लक्ष्मीनारायण से रिकार्ड रजिस्टर छीन कर उसके कुछ पेज फाड़ दिये। विद्युत कर्मियों ने कोतवाली पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की ।