• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

किसान के बेटे ने उत्तीर्ण की इंजीनयरिंग की परीक्षाःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

किसान के बेटे ने उत्तीर्ण की इंजीनयरिंग की परीक्षाः रिपोर्ट नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर के राठ कसबा निवासी एक किसान के बेटे ने इंजीनियरिंग की परीक्षा उत्तीण कर अपने परिवार का नाम रोशन किया। छात्र की इस सफलता पर परिजन फूले नहीं समा रहे हैं। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
राठ कसबे के पठनऊ मुहल्ला निवासी कमलेन्द्र प्रताप सिंह के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह ने जेईई की परीक्षा अच्छी रैंक में उत्तीण की। हैं। बताया कि प्रबल प्रताप ने सन 2015 में नवोदय विद्यालय से हाईस्कूल की परीक्षा में जिला टॉप किया था। जिसके बाद इंजीनियरिंग की तैयारी करने विशाखापट्टनम चला गया। जहां से इंटर की परीक्षा 87 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीण की। प्रबल प्रताप ने इजीनियरिंग की परीक्षा जेईई में भाग लिया। रविवार को घोषित रिजल्ट में अच्छी रैंक हासिल करते हुए इंजीनियरिंग की परीक्षा में सफलता पाई। इंजीनियरिंग में चयन पर उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Jhansidarshan.in