• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सड़क निर्माण में मजदूरों की जगह मशीनों से हो रहा कामःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

सड़क निर्माण में मजदूरों की जगह मशीनों से हो रहा कामः रिपोर्ट नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के बरदा गांव में ग्राम प्रधान द्वारा की जा रही बड़ी धांधली सामने आई। प्रधान द्वारा गांव में कराये जा रहे सड़क निर्माण के कार्य को मजदूरों से न करा मशीनों से कराया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार राघवेन्द्र शर्मा ने गांव पहुंच कर मामले की जांच की।
राठ क्षेत्र के बरदा गांव का प्रधान रामस्वरूप लोधी गांव स्थित नहर पुल से कादीपुरा की मढ़िया तक दो किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य करा रहा है। मनरेगा के तहत कराये जाने वाले इस निर्माण कार्य में मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन से मिट्टी डालने का काम हो रहा है। गांव में रोजगार न मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। शिकायत पर जांच करने गांव पहुंचे तहसीलदार ने जांच के दौरान ग्रामीणों की शिकायत को सही पाया। जब उन्होंने ग्राम प्रधान से इस बारे में जानकारी ली तो प्रधान ने उक्त काम मनरेगा से कराये जाने से साफ इंकार करते हुए बताया कि यह काम ग्रामीणों के सहयोग से चंदा कर कराया जा रहा है। प्रधान ने बताया कि न तो इसके लिये मनरेगा के तहत कोई प्रस्ताव डाला गया है और न ही मनरेगा के तहत इसका पेमेंट ही कराया जायेगा। जब तहसीलदार ने प्रधान से कार्यालय आकर अपने बयान देने की बात कही तो उसने बीमारी का बहाना बनाकर आनाकानी कर दी। तहसीलदार ने बताया मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

Jhansidarshan.in