• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बिजली चमकी तो गुल हुई समूचे क्षेत्र की बत्तीःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

बिजली चमकी तो गुल हुई समूचे क्षेत्र की बत्तीः रिपोर्ट नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कसबा स्थित 132 केवी पावर हाउस का ट्रांसफार्मर गरज चमक के चलते खराब हो गया। जिससे राठ कसबे सहित ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रविवार दोपहर ट्रांसफार्मर सुधरने पर आपूर्ति बहाल हो सकी।
बीती रात आसमान में छाये बादल गरज चमक के साथ बरसने लगे। बिजली की गरज चमक से पावर हाउस में लगा ट्रांसफार्मर धड़ाम हो गया। ट्रांसफार्मर खराब होने से कसबे के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की विजली भी ठप हो गई। भीषण गर्मी में लाइट न होने से लोग बिलबिला उठे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने रात दिन मेहनत कर रविवार दोपहर ट्रांसफार्मर को सही कराया।

Jhansidarshan.in