• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

आडियो वायरल होने पर निलंबित हुए चिकासी थानाध्यक्षःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

आडियो वायरल होने पर निलंबित हुए चिकासी थानाध्यक्षः रिपोर्ट नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर। पुलिस व खनन माफियाओं का गठजोड़ उस समय खुलकर सामने आ गया जब चिकासी थानाध्यक्ष मुहम्मद अली व एक खनन माफिया के बीच हुई वार्ता का आडियो वायरल हुआ। आडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया।
हमीरपुर जनपद में पुलिस-प्रशासन व खनन माफियाओं के गठजोड़ के चर्चे आम रहते हैं। समय समय पर इस गठजोड़ का खुलाशा भी सभी के सामने आता है जिस पर अधिकारी कार्यवाही कर अपनी साख बचाने का प्रयास करते हैं। एैसा ही एक मामला जनपद के चिकासी थाने का सामने आया। जहां पर थानाध्यक्ष मुहम्मद अली व एक बालू माफिया के बीच हुई वार्ता का आडियो जारी होने के बाद पुलिस विभाग ने थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए अपना दाग धोने का प्रयास किया। शनिवार शाम चिकासी थानाध्यक्ष मुहम्मद अली का एक आडियो वायरल हुआ। जिसमें खनन माफिया व थानाध्यक्ष के आत्मीय संबंधों का खुलाशा हुआ। आडियो में थानाध्यक्ष अधिकारियों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने देर रात उक्त थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया।

Jhansidarshan.in