• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रधान के घर पर फायरिंग से मचा हड़कम्पःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

प्रधान के घर पर फायरिंग से मचा हड़कम्पः रिपोर्ट नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र के पड़रा गांव में पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने प्रधान के घर पर धाबा बोलकर फायरिंग की। प्रधान ने कोतवाली पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है।
राठ कोतवाली क्षेत्र के पडरा गांव निवासी हीरा देवी ने बताया कि वर्तमान में वह ग्राम प्रधान है। गांव में एक सिद्ध बाबा का स्थान है जहां पर उसका पति वीर सिंह मंदिर का निर्माण कार्य करा रहा है। बताया कि यह निर्माण कार्य ग्रामीणों के सहयोग से कराया जा रहा है। शनिवार की रात करीब 11 बजे गांव का ही दबंग दृगपाल अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ आया और वहां रखी निर्माण सामग्री उठाने लगा। आवाज सुनकर पास में ही सब्जी की फसल लगाये प्रधान के परिवार का प्रकाश पुत्र नंदू ने उक्त लोगों को ललकारा। आरोप है कि दबंगों ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर झोंक दिया। प्रकाश किसी तरह खुद को बचाते हुए भाग कर घर पहुंचां। आरोप है कि दबंग कुछ देर बाद प्रधान के घर पहुंच गये जहां पर दरवाजे पर लात मारते हुए गालीगलौच की। जब देवर विजय ने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने विजय कुमार पर फायर झोंक दिया। गोली मकान की दीवाल में जा धंसी। ग्रामीणों के ललकारने पर अरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। प्रधान ने बताया कि बीते आठ वर्ष पूर्व आरोपियों ने उसके ससुर की हत्या की थी। इस मामले में दो को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसी रंजिश में दबंगों ने उसके घर पर गोलियां बरसाईं।

Jhansidarshan.in