मंगलसूत्र छीन कर भाग रही थी, लोगों ने दबोचाः रिपोर्ट नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ कसबा स्थित एक विवाह समारोह में पहुंची महिला दुल्हन का मंगलसूत्र छीनकर भाग खड़ी हुई। लोगों ने महिला को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा पंजीक्रत करते हुए आरोपी महिला को जेल भेज दिया।
जालोन जनपद के थाना आटा क्षेत्र के ग्राम वारा निवासी जगदीश पुत्र कन्हैया प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात उसकी भतीजी रश्मी का विवाह जलालपुर रोड स्थित मारकण्डेश्वर गार्डन से आयोजित हो रहा था। दुल्हन के तैयार होते वक्त जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत गांव निवासी महिला प्रभा पत्नी मंगल सिंह राजपूत वहां पहुंची। आरोप लगाया कि महिला ने दुल्हन के गले में पड़ा मंगलसूत्र छीन लिया तथा वहां से भागने लगी। यह देख समारोह में मौजूद लोगों ने महिला को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला से मंगलसूत्र बरामद करते हुए मुकदमा पंजीक्रत कर जेल भेज दिया।