मजदूरी मांगने पर महिला मजदूर को पीटाः रिपोर्ट नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ कसबे में बकाया मजदूरी मांगने पहुंची एक महिला मजदूर को दंपत्ति ने पीट दिया। मजदूर ने कोतवाली पहुंुच कर शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की।
मुस्करा थाना क्षेत्र के ग्राम बिहूनी गांव निवासी अनारकली ने बताया कि वह नगर में प्रतिदिन मजदूरी करने आती है। बीते दिनों नगर के एक मुहल्ला निवासी व्यक्ति भवन निर्माण में मजदूरी करने के लिये उसे अपने साथ ले गया। जहां पर तीस दिन तक काम करने के बाद उसे दो हजार रूपये मिले। बाकी चार हजार रूपये बाद में देने को कहा था। बताया कि शनिवार को वह अपने बाकी पैसे मांगने उसके घर पहुंची। जहां पर पैसे न देने की कहते हुए उसके साथ गालीगलौच की। विरोध करने पर अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसे पीट दिया।