विवाह समारोह में 25 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथः रिपोर्ट नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ कसबे में महाराज दक्ष प्रजापति समाज सेवा समिति द्वारा सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कसबे के मारकण्डेश्वर गार्डन में आयोजित सामूहिक विवाह महायज्ञ में समाज के 25 जोड़ों के विवाह संस्कार विधि विधान से सम्पन्न कराये गये। समिति के पदाधिकारियों ने नवदंपत्ति को उपहार देकर शुभकामनायें दीं।
सामूहिक विवाह समारोह में पहली वरमाला सरीला की गायत्री ने चरखारी के बुद्धू के गले में डाली। मटौंध की सुरमिला ने ममना के रमाशंकर, कुरारा की नीलम ने मुस्करा के मनीष, अमलेश कुसमिलिया ने राजकुमार मवई के गले में वरमाला डाली। समारोह में कुल 25 जोडों के विवाह संस्कार वैदिक रीतिरिवाज से सम्पन्न कराये गये। समिति के पदाधिकारियों ने नवदंपत्तियों को उपहार स्वरूप ग्रहस्थी का सामान भेंट करते हुए सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गयाप्रसाद, महामंत्री रामऔतार प्रजापति, कोषाध्यक्ष पहलवान सिंह प्रजापति, समारोह संयोजक धनीराम प्रजापति, मुख्य संयोजक दयाराम प्रजापति, सह संयोजक शिवदीन जलज, मुरलीधर प्रजापति, हरगोविन्द प्रजापति, गोलीप्रसाद, मनमोहन प्रजापति सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।