• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

इंटरनेशनल नम्बरों से आ रहे करोड़पति बनाने के मैसेजःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

इंटरनेशनल नम्बरों से आ रहे करोड़पति बनाने के मैसेजः रिपोर्ट नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कसबे में कई लोगों के पास अन्तर्राष्ट्रीय नम्बरों से करोड़पति बनने के मैसेज आ रहे हैं। मैसेजों में लोगों को खासी रकम का उपहार मिलने का लालच दिया जाता है। काल कर लोगों की परसर्नल जानकारी भी हासिल करने का प्रयास होता है। आईटी विशेषज्ञों द्वारा लोगों को इस तरह के मैसेजों का रिप्लाई न देने की सलाह दी जाती है।
राठ कसबे के बुधौलियाना मुहल्ला निवासी प्रवीण द्विवेदी उर्फ सोनू ने बताया कि उनके वाट्सएप नम्बर पर ़14 व ़ 17 आईएसडी कोड वाले नम्बरों से मैसेज आये। जिसमें उसे कौन बनेगा करोड़पति का विनर बताकर पर्सनल जानकारी मांगी जाती है। बताया कि कई बार अन्तर्राष्ट्रीय कॉल भी आईं जिन पर इनाम मिलने का लालच देकर विभिन्न प्रकार की जानकारी मांगी गई। बताया कि इस तरह की कॉल व मैसेज आने से वह खासा परेशान है। बताया जाता है कि कुछ शातिरदिमाग लोगों को ईनाम आदि का लालच देकर व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर उनका पूरा डाटा चुरा लेते हैं। जिसका उपयोग असामाजिक गतिविधियों किया जा सकता है।

Jhansidarshan.in