• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बीमारी से परेशान राजमिस्त्री झूला फांसी पर, हुई मौतःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

बीमारी से परेशान राजमिस्त्री झूला फांसी पर, हुई मौतः रिपोर्ट नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कसबे में एक राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया कि मृतक चार वर्ष से कैंसर की बीमारी से पीड़ित चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोष्टमार्टम के लिये भेज दिया।
राठ कसबे के अतरौलिया मुहल्ला निवासी 55 वर्षीय लालदीवान पुत्र तुलाराम ने शुक्रवार दोपहर अपने सूने घर में फांसी लगा ली। जिस समय उसने फांसी लगाई उसकी पत्नी बकरियां चराने तथा दो पुत्र मजदूरी करने गये थे। बकरियां चरा कर लौटी पत्नी ममता ने पति के शव को फांसी पर झूलते हुए पाया। मृतक के भाई बालमुकुन्द अनुरागी ने बताया कि मृतक लालदीवान कसबे के अतरौलिया मुहल्ले में मकान बनाकर अपनी पत्नी ममता, पुत्र अनंदी 19 वर्ष व ब्रजेन्द्र 16 वर्ष के साथ रहता था। राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जबकि दोनों पुत्र पल्लेदारी कर अपने पिता का हाथ बंटाते थे। बताया कि लालदीवान करीब चार वर्ष से कैंसर की बीमारी से पीड़ित चल रहा था। उसका कई जगह पर उपचार कराया किन्तु आराम नहीं लगा। वर्तमान में ग्वालियर के अस्पताल में उसका इलाज हो रहा था किन्तु फिर भी आराम नहीं लगा। बीमारी से तंग आकर उसने आत्महत्या की।

Jhansidarshan.in