नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों को दबोचाः रिपोर्ट नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर एक गिरोह सुनियोजित तरीके से बेरोजगार युवकों से ठगी करता था। ठगी के शिकार बेरोजगारों ने कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के पाच सदस्यों को दबोच लिया।
बतादें कि जनपद में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए नौकरी दिलाने का ठेका लेने वाली कई प्राइवेट कंपनियां संचालित हो रहीं हैं। इनका काम बेरोजगार युवकों को अच्छी नौकरी दिलाकर अपने झांसे में फंसाना होता है। नौकरी के लालच में बेरोजगार आसानी से इनके झांसे में आकर इनके मांगे मुताबिक रूपया दे देता है। एैसा ही एक गिरोह जनपद मुख्यालय में सक्रिय था। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के निर्देष पर कोतवाली हमीरपुर पुलिस इस गिरोह की टोह लेने में लग गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरोह के सदस्य सुभाष बाजार हमीरपुर निवासी रोहन निषाद, शावू उर्फ वसीम निवासी सूफीगंज सुभाष बाजार हमीरपुर, रमेश प्रसाद निवासी गौरा देवी नई बस्ती गाँधी नगर हमीरपुर, प्रदीप कुमार सोनकर निवासी कालपी चैराहा हमीरपुर तथा अनिल कुमार मांझखोर रमेड़ी हमीरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।