करैरा / शिवपुरी जिले कि करैरा तहसील के वार्ड 14 में निवासरत रामकुमार जोशी पुत्र दिनेश कुमार जोशी गत रविवार 27/5/18 से अपने घर से लापता है| रामकुमार जोशी रविवार के दिन सफेद शर्ट और नीली जींस पहनकर अपने घर से अपनी व्यावसायिक दुकान देखने के लिए निकले थे | इसके बाद से बे ला पता है|
युवक के पिता दिनेश कुमार जोशी द्वारा करैरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई लेकिन इस पर आज तक कोई कार्यवाही पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं की गईl उक्त जानकारी के अनुसार रामकुमार जोशी पुत्र दिनेश कुमार जोशी बीएससी थर्ड ईयर का मेधावी छात्र है| रामकुमार जोशी कद 5 फीट 6 इंच रंग सांवला उम्र 27 साल है। घर से बाजार जाते वक्त लापता हो गये।
युवक के पिता दिनेश कुमार जोशी का कहना है जिस किसी को मेरे पुत्र के विषय में जानकारी हो वह मुझसे व्यक्तिगत तौर पर संपर्क कर सकता है एवं मेरा सब से अनुरोध है कि मेरा पुत्र जिस व्यक्ति को मिले वह मुझे एस नंबर पर संपर्क करें|