शिवपुरी । मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गत 14 वर्ष 6 माह से शासन कर जनता के मध्य में स्थापित है। भ्रष्ट प्रशासन आज भी रेत माफियाओं से मिलकर सरकार की योजनाओं पर पानी फेर रहे हैं ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करैरा पिछोर राजस्व अनु विभागों में बहुत तादात मैं प्राकृतिक खनिज संपदा है इसका दोहन अवैध रेत माफिया प्रशासन से मिलकर दिनदहाड़े अवैध रूप से कर रहे हैं । करैरा पिछोर राजस्व एवं वन भूमि से बहने वाली महुअर नदी तथा राजस्व विभाग के विभिन्न अंचलों से बहने वाली सिंध नदी एवं बिलरऊ नदी बा महुअर नदी के विभिन्न इलाकों से रेत माफिया प्रशासन से मिलकर अवैध रूप से बिना टैक्स दिए खनिज संपदा का दोहन कर अपनी जेब तथा प्रशासन की जेबे भरकर । मध्य प्रदेश सरकार को बदनाम कर रहे हैं । करैरा अनु विभाग की तहसील नरवर के सोन्रहर, नया गांव , धंमधोली, और शिवहर थाना क्षेत्र के ग्राम छतारी बीजोर तथा करैरा तहसील के बगदरी टीला सिर सोना ,सिललारपुर बांसगड़, लालपुर और पिछोर अनुविभाग के हीरापुर हिम्मतपुर भौती आदि ग्रामों की सीमा से रेत माफिया पुलिस वन विभाग करैरा अभ्यारण के अधिकारियों से मिलकर एवं खनिज विभाग के कर्मचारी अधिकारियों से मिलकर दिनदहाड़े बा रात के अंधियारे में प्राकृतिक संपदा का दोहन कर मध्य प्रदेश सरकार को बदनाम कर रहे हैं । सरकार की नीति एवं नियम बहुत ही सरल और जनहित में हैं । नियमों की धज्जियां प्रशासन से मिलकर रेत माफिया उड़ा रहे हैं नरवर तहसील के नयागांव हनुमान घाट सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम चिताहारी बी जोर सिंध नदी एवं करैरा अभ्यारण सोन चिरैया प्रतिबंध क्षेत्र, थाना करैरा के ग्राम सिलरा एवं ग्राम बगेधरी (अब्बल) महुअर नदी पर कोई रेत लीज नहीं है इसी प्रकार पिछोर विभाग के हीरापुर गांव में कोई लाीज नहीं है फिर भी क्षेत्र के थाना प्रभारियों से सांठगांठ कर रेत माफिया प्राकृतिक संपदा का दोहन कर रहे हैं । मध्यप्रदेश शासन का मुखिया याh मुख्य प्रशासन , मुख्य सचिव चाहे तो समाचार की सत्यता के लिए करैरा राजस्व विभाग से बहने वाली नदियों का सर्वे करा ले तो मालूम पड़ेगा यहां से कितने अरब घनफुट बजरी का अवैध दोहन किया गया है । ऐसा नहीं कि जिला खनिज अधिकारी वन मंडल अधिकारी करैरा अभ्यारण एवं तहसील प्रशासन को मालूम ना हो पुलिस राजस्व एवं खनिज विभाग को संपूर्ण जानकारी अवैध रेत उत्खनन की होती है परंतु रेत माफियाओं से सांठगांठ होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं करते यदाकदा तब कार्रवाई की जाती है जब रेत माफिया थाना प्रभारी या तहसील प्रभारियों और वरिष्ठ अधिकारियों को तय की गई सुधा राशि नहीं पहुंचाते हैं यदि ऐसा नहीं तो फिर क्यों अवैध रूप से उत्खनन जारी है ।
आज दिनांक 31 मई 2018 की रात्रि 12:00 बजे सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है थाना सीहोर के ग्राम चिताहारी बीजोर सिंध नदी मे एलएनटी JCB मशीन से ट्रक ट्रैक्टर डंपर बजरी के अवैध रूप से भरे जा रहे हैं एवं करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलरा, बगदरी अब्बल मछाबली एवं सिरसौना गांव मैं महुअर नदी से वर्तमान में रात दिन बड़ी तादाद में ट्रैक्टर ट्राली ट्रक डंपर बजरी JCB मशीन LNT से भर कर अवैध रूप से बाजारों में थाना प्रभारियों के सहयोग से बा खनिज विभाग के पार्टनर्स में मिलीभगत से बेची जा रही है।
* इनका क्या करना *
जब हमारे संवाददाता ने कार्यालय में गत 5 दिन पूर्व शिवपुरी जिले में हो रहे अवैध उत्खनन की जानकारी दी तो उनका स्पष्ट कहना था कि मुझे जानकारी मिलती है मैं कार्रवाई करती हूं हमारे पास अमला बहुत कम है क्षेत्र बहुत बड़ा है इस कारण से कार्रवाई समय पर नहीं हो पाती ।
श्रीमती तोमर
खनिज अधिकारी जिला शिवपुरी
हम मात्र लीज है वहां पर कार्रवाई करते हैं आपके द्वारा थाना सीहोर क्षेत्र के ग्राम चिताहारी करैरा थाना क्षेत्र के बगेधरी अब्बल, सिरसोना कि जो जानकारी दी है वहां पर लीज नहीं है इसलिए हम कार्रवाई नहीं कर सकते आप पुलिस अधिकारियो को तथा वन विभाग या राजस्व विभाग को जानकारी दें ।