• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

भारतीय महिला अधिकार संरक्षण संस्थान की बैठक में तहसील एवं नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन : रिपोर्टर-धीरेन्द्र रायकवार

मोंठ/झाँसी – कस्बा मोंठ में भारतीय महिला अधिकार संरक्षण संस्थान की बैठक तहसील मोंठ में जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से जिला अध्यक्ष ने तहसील एवं नगर कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें तहसील कार्यकारिणी अध्यक्ष- शशि गुप्ता, उपाध्यक्ष- पूनम सोनी, महामंत्री- बेबी सैनी, संगठन मंत्री- रेखा पोद्दार, प्रचारमंत्री- अंजली मिश्रा, नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष- अर्चना सोनी, उपाध्यक्ष- माला मिश्रा, महामंत्री- रितु श्रीवास्तव, संगठन मंत्री- गायत्री पोद्दार, प्रचारमंत्री- गीता झां सहित अन्य महिलायें उपस्थित रहीं। बैठक में महिलाओं को संस्था के नियम तथा कानून के बारे में बताया गया एवं महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उत्पीड़न को रोकने एवं रोजगार संबंधी सलाह दी गई. बैठक में जिला उपाध्यक्ष संध्या मिश्रा को मनोनीत किया गया।
 
 
रिपोर्टर-धीरेन्द्र रायकवार मोंठ 
Jhansidarshan.in