• Tue. Sep 17th, 2024

कार्यालय में पायी गयी गंदगी तो कार्यवाही निश्चित-झाँसी डीएम:रिपोर्ट-=आयुष साहू

?

झाँसी | जनपद में आज जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान के नेतृत्व में झाँसी कलेक्ट्रेट परिसर में स्वस्छता अभियान चलाया गया | जिलाधिकारी आज प्रातःकलेक्ट्रेट पहुंचे और स्वयं अपने कार्यालय में सफाई करते हुए स्वछता का सन्देश दिया | इस दौरान जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को स्वछता एवं श्रमदान की शपथ दिलाई ओर कलेक्ट्रेट परिसर में स्तिथ समस्त कार्यालयों की साफ़-सफाई कराई | अधिकारियों द्वारा कार्यों का संजीदा तरीके से पालन ना किये जाने पर कार्यवाही की बात कही | जिलाधिकारी ने कार्यालय की छत को गंदगी के अम्बार से मुक्त कराया | उन्होंने बताया की अगर अब किसी भी कार्यालय में गंदगी पायी जायेगी तो कार्यवाही होना निश्चित है | जिलाधिकारी का इस प्रकार का रवैया अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय रहा | इस दौरान समस्त अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण मौजूद रहे |

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू