• Tue. Jun 30th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

उरई में आबकारी विभाग की सख्ती, शराब दुकानों पर चला चेकिंग अभियान

ByNeeraj sahu

Jun 29, 2026

उरई में आबकारी विभाग की सख्ती, शराब दुकानों पर चला चेकिंग अभियान

डीएम के निर्देश पर आबकारी टीम की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और निर्धारित मूल्य पर बिक्री के दिए निर्देश

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जनपद में आबकारी विभाग द्वारा प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी भूपेन्द्र सिंह के निर्देशन में आबकारी टीम ने उरई नगर स्थित शराब दुकानों और उनके आसपास के क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं चेकिंग की।
अभियान के दौरान अनुज्ञापियों, विक्रेताओं तथा आसपास संचालित खानपान की दुकानों, कैंटीनों, खोखा-गुमटी संचालकों को निर्देश दिए गए कि दुकानों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दें। साथ ही सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए सतर्क रहने को कहा गया।
आबकारी टीम ने दुकानों पर स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा कूड़ेदान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शराब की बिक्री केवल शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही किए जाने के लिए भी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला आबकारी अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जनपद जालौन में इस प्रकार के निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Jhansidarshan.in