*कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की शिकायतों के निस्तारण हेतु हेल्पडेस्क गठित*
——————-
झाँसी। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जनपद में संचालित समस्त प्रकार के कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं अन्य जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, झाँसी द्वारा हेल्पडेस्क का गठन किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रती वर्मा ने बताया कि हेल्पडेस्क के माध्यम से कोचिंग संस्थानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान किया जाएगा। छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं आमजन कोचिंग संस्थान की भौतिक स्थिति, संस्थान में उपलब्ध अन्य भौतिक सुख-सुविधाएं, आवागमन मार्ग, शुल्क संबंधी समस्या एवं कोचिंग संस्थान के संचालन का समय से संबंधित शिकायतें हेल्पडेस्क पर दर्ज करा सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि हेल्पडेस्क में अंश सक्सेना, कनिष्ठ राजकीय हाई स्कूल पटौरी, मो0नं0-7985556815 को सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक तथा किरण लता, कनिष्ठ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छावनीबाग मो0नं0-9219831788 को गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक हेल्पडेस्क के लिए नामित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं आमजन से अपील की है कि कोचिंग संस्थानों से संबंधित किसी भी समस्या अथवा शिकायत के लिए निर्धारित हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।