*रेल कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प*
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा श्री प्रेम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन 17-26 जून तक किया जा रहा है। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर दिनांक 25.06.2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा श्री प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों से समाज को मुक्त करने तथा स्वयं, परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलवाया गया। सभी ने यह प्रतिज्ञा की कि वे नशे से दूर रहेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं और युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसलिए नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है।
रेलवे द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्री जी पी मिश्रा, मंडल इंजिनियर (मुख्यालय) श्री रविकांत नवीन, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री आदेश मिश्रा, जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह, मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
1. आंशिक टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन :
क्रम सं गाड़ी संख्या से-तक प्रारम्भिक स्टेशन से प्रभावी तिथि आंशिक टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन फेरा.
1. 22942 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-इंदौर जं. 01.07.26 जालंधर कैंट स्टेशन तक जाएगी 1
2. 22941 इंदौर जं.-शहीद कैप्टन तुषार महाजन 29.06.26 जालंधर कैंट स्टेशन से प्रस्थान करेगी 1
3. 12550 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग 02.07.26 जालंधर कैंट स्टेशन से प्रस्थान करेगी 1
4. 12549 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन 30.06.26 जालंधर कैंट स्टेशन तक जाएगी 1
निम्न गाड़ियों का मुकेरियां स्टेशन पर ठहराव नही रहेगा । जिसका विवरण निम्नवत है –
क्रम सं गाड़ी सं स्टेशन से – तक यात्रा प्रारंभ तिथि फेरा.
1. 20433 सूबेदारगंज -श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 26.06.26, 27.06.26, 28.06.26, 29.06.26 & 30.06.26 5
2. 20434 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा –सूबेदारगंज 27.06.26, 28.06.26, 29.06.26, & 30.06.26 4
3. 16031 पुरट्चि तलैवर डॉ. एम. जी. रामचंद्रन चेन्नै सेंट्रल – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 25.06.26 & 28.06.26 2
4. 16032 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – पुरट्चि तलैवर डॉ. एम. जी. रामचंद्रन चेन्नै सेंट्रल 27.06.26 & 30.06.26 2
5. 16318 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा -कन्याकुमारी 29.06.26 1
6. 11077 पुणे जं. -जम्मू तवी 25.06.26, 26.06.26, 27.06.26, 28.06.26 & 29.06.26 5
7. 11078 जम्मू तवी – पुणे जं. 26.06.26, 27.06.26, 28.06.26, 29.06.26 & 30.06.26 5
8. 12919 डॉ। अम्बेडकर नगर – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 26.06.26, 27.06.26, 28.06.26, 29.06.26 & 30.06.26 5
9. 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – डॉ। अम्बेडकर नगर 27.06.26, 28.06.26, 29.06.26, 30.06.26 & 01.07.26 5
1. गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन :-
1. गाड़ी संख्या 15066 पनवेल–गोरखपुर एक्सप्रेस अपनी यात्रा प्रारंभ तिथि (JCO) 06.07.2026 से 08.07.2026 तक अपने निर्धारित मार्ग बाराबंकी जं.–गोंडा–बभनान–गोरखपुर की बजाय परिवर्तन मार्ग बाराबंकी जं.–अयोध्या कैंट–मनकापुर जं.–बस्ती–गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी, परिवर्तित मार्ग पर मनकापुर जं., बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।
2. गाड़ी संख्या 01415 पुणे जं.–गोरखपुर स्पेशल अपनी यात्रा प्रारंभ तिथि 08.07.2026 एवं 09.07.2026 को अपने निर्धारित मार्ग बाराबंकी जं.–गोंडा–मनकापुर जं. स्टेशन की बजाय परिवर्तन मार्ग बाराबंकी जं.–अयोध्या कैंट–मनकापुर जं.के रास्ते चलाई जाएगी, परिवर्तित मार्ग पर मनकापुर जं. में अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।
3. गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर–पुणे जं. स्पेशल अपनी यात्रा प्रारंभ तिथि 09.07.2026 एवं 10.07.2026 अपने निर्धारित मार्ग मनकापुर जं.–गोंडा–बाराबंकी जं. की बजाय परिवर्तन मार्ग मनकापुर जं.–अयोध्या कैंट–बाराबंकी जं.के रास्ते चलाई जाएगी। परिवर्तित मार्ग पर मनकापुर जं.में अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।
4. गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार टर्मिनल–सहरसा जं. स्पेशल अपनी यात्रा प्रारंभ तिथि 09.07.2026 अपने निर्धारित मार्ग रोजा जं.–सीतापुर जं.–बुढ़वल जं.–गोंडा–मनकापुर जं. की बजाय परिवर्तन मार्ग रोजा जं.–आलमनगर–लखनऊ जं. (पूर्वोत्तर रेलवे)–मल्हौर–बाराबंकी जं.–अयोध्या कैंट–मनकापुर जं.के रास्ते चलाई जाएगी,परिवर्तित मार्ग पर मनकापुर जं.में अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।
5. गाड़ी संख्या 01080 गोरखपुर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल अपनी यात्रा प्रारंभ तिथि 09.07.2026 को अपने निर्धारित मार्ग मनकापुर जं.–गोंडा–बाराबंकी जं.–लखनऊ जं.–मानक नगर की बजाय परिवर्तन मार्ग मनकापुर जं.–अयोध्या कैंट–बाराबंकी जं.–ऐशबाग–मानक नगर के रास्ते चलाई जाएगी, परिवर्तित मार्ग पर मनकापुर जं. एवं ऐशबाग में अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।
6. गाड़ी संख्या 15279 सहरसा जं.–आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस अपनी यात्रा प्रारंभ तिथि 09.07.2026 को अपने निर्धारित मार्ग मनकापुर जं.–गोंडा–बाराबंकी जं.की बजाय परिवर्तन मार्ग मनकापुर जं.–अयोध्या कैंट–बाराबंकी जं.के रास्ते चलाई जाएगी।
7. गाड़ी संख्या 15705 कटिहार जं.–दिल्ली जं. एक्सप्रेस अपनी यात्रा प्रारंभ तिथि 09.07.2026 को यह अपने निर्धारित मार्ग मनकापुर जं.–बाराबंकी जं.–लखनऊ जं.–मानक नगर की बजाय परिवर्तन मार्ग वाया मनकापुर जं.–अयोध्या कैंट–बाराबंकी जं.–मल्हौर–ऐशबाग–मानक नगर के रास्ते चलाई जाएगी
(B) गाड़ियों का रीशेड्यूलिंग (Rescheduling of Trains)
1. गाड़ी संख्या 22537 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपनी यात्रा प्रारंभ तिथि 10.07.2026 को गोरखपुर से 240 मिनट (04 घंटे) रीशेड्यूलिंग किया जाएगा ।
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में 25.06.2026 को उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री नरेश पाल सिंह ने कहा कि हमें पूरी निष्ठा एवं कर्तव्य भावना के साथ अपने कामकाज में हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए। हिंदी और भारतीय भाषाओं में रचे गए समृद्ध साहित्य के अनुशीलन से अपनी भाषा और संस्कृति के प्रति हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना और अधिक प्रगाढ़ होती है। महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने कहा कि आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी से हिंदी के प्रयोग में नए आयाम जुड़े हैं और हिंदी में कार्य करने के लिए जो नए और उपयोगी टूल्स और AI मॉडल उपलब्ध हैं, उनके बारे में सभी को यथेष्ट जानकारी होनी चाहिए और अनुवाद आदि के कार्यों के लिए उनका यथोचित प्रयोग करना चाहिए। महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने निर्देश दिए कि रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार राजभाषा कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न प्रावधानों को लागू करने के लिए गृह मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड स्तर से प्राप्त सभी आदेशों, निर्देशों, कार्यक्रमों आदि पर पूरी तत्परता से कार्रवाई की जाए और मुख्यालय, मंडलों और कारखानों के समस्त आईटी एवं डेटा प्रोसेसिंग यूनिट के सभी निर्देशों और सूचनाओं को हिंदी में सुनिश्चित कराया जाए, साथ ही राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के अंतर्गत आने वाले दस्तावेजों को निरंतर ही हिंदी- अंग्रेजी द्विभाषी में जारी किया जाए और इस पर नजर रखी जाए। श्री नरेश पाल सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को सभी प्रकार के पत्राचार, टिप्पणियों, निरीक्षण, डिक्टेशन, विभागीय कार्यवाहियों आदि की मदों में हिंदी अथवा हिंदी- अंग्रेजी द्विभाषी के प्रयोग में हासिल प्रगति को बनाए रखने और अपेक्षित लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने कहा कि स्टेशन पर यात्री एवं ग्राहक सेवा और सुविधाओं से संबंधित सूचनाओं तथा अन्य सभी मदों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अनिवार्य रूप से प्रयोग किया जाए तथा उन्हें हिंदी- अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रदर्शित किया जाए ।
कार्यक्रम के आरंभ में महाप्रबंधक ने मुख्यालय की त्रैमासिक राजभाषा पत्रिका ‘रेल संगम’ के निर्माण विभाग विशेषांक तथा वैगन मरम्मत कारखाना, झाँसी की राजभाषा पत्रिका ‘रेल मंजूषा’ का विमोचन किया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रयागराज, श्री दीपक कुमार द्वारा प्रयागराज मंडल के संगठन, परिसंपत्तियों, कार्यप्रणाली एवं परिचालन, तकनीकी शाखाओं के परिचालनिक एवं प्रशासनिक कार्यों, लेखा और कार्मिक कार्यनिष्पादन, ऊर्जा एवं पर्यावरण प्रबंधन आदि के विषय में हिंदी में अत्यंत प्रभावी, उपयोगी एवं विस्तृत प्रेजेंटेशन किया गया।
बैठक में मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव ने समिति के अध्यक्ष महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह और सभी सदस्यों का स्वागत किया और राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए किए गए कार्यों और हासिल की गई उपलब्धियों से अवगत कराया। श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि झाँसी मंडल के रेलकर्मी रहे युग निर्माता साहित्यकार आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की जयंती के अवसर पर 15 मई को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर आचार्य द्विवेदी और उनके साहित्य एवं उनके द्वारा संपादित ‘सरस्वती’ पत्रिका के चित्रों की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सभी प्रधान विभागाध्यक्ष, मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक, कारखानों के मुख्य कारखाना प्रबंधक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे। उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी/सामान्य डॉ गरिमा त्रिपाठी ने समिति के अध्यक्ष महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह और सभी सदस्य अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी श्री यथार्थ पाण्डेय द्वारा किया गया।कार्यक्रम के आरंभ में महाप्रबंधक ने मुख्यालय की त्रैमासिक राजभाषा पत्रिका ‘रेल संगम’ के निर्माण विभाग विशेषांक तथा वैगन मरम्मत कारखाना, झाँसी की राजभाषा पत्रिका ‘रेल मंजूषा’ का विमोचन किया।
मंडल रेल प्रबंधक, झांसी श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में झांसी मंडल द्वारा बिना उचित कारण अलार्म चेन पुलिंग (ACP) करने वालों के विरुद्ध निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 01 जनवरी 2026 से 24 जून 2026 तक बिना उचित कारण अलार्म चेन पुलिंग करने वाले 1021 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹2,47,675/- (दो लाख सैंतालीस हजार छह सौ पचहत्तर रुपये) का जुर्माना वसूला गया।
इस अवधि में झांसी मंडल में अलार्म चेन पुलिंग की घटनाओं के दृष्टिगत ललितपुर स्टेशन पर 710, ग्वालियर स्टेशन पर 691, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 529, मुरैना स्टेशन पर 322 तथा महोबा स्टेशन पर 169 घटनाएं दर्ज की गईं।
रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचने से न केवल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होता है, बल्कि अन्य यात्रियों को भी अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ता है तथा समयपालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों से अपील करता है कि बिना उचित एवं पर्याप्त कारण के अलार्म चेन पुलिंग न करें, क्योंकि यह एक दंडनीय अपराध है। अलार्म चेन का उपयोग केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही किया जाना चाहिए, जिससे रेल सेवाएं सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संचालित हो सकें।