• Sat. May 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*मोबाइल-इंटरनेट का सदुपयोग करें युवा, कोंच की रामलीला विश्वविख्यात : IG आकाश कुलहरि*

ByNeeraj sahu

May 16, 2026

मोबाइल-इंटरनेट का सदुपयोग करें युवा, कोंच की रामलीला विश्वविख्यात : IG आकाश कुलहरि

कोंच। आकाश कुलहरि ने नई पीढ़ी से मोबाइल और इंटरनेट जैसी आधुनिक तकनीकों का सकारात्मक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी युवाओं के भविष्य को संवार सकती है, बशर्ते उसका सही दिशा में उपयोग किया जाए।
उन्होंने कोंच नगर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान की सराहना करते हुए कहा कि यहां की विश्वविख्यात रामलीला का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कोंच की मेधावी प्रतिभाओं की भी प्रशंसा की।
यह बातें उन्होंने भारत विकास परिषद शाखा कोंच की नवगठित कार्यकारिणी के दायित्व ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। समारोह कल देर शाम सद्भाव मंडपम में आयोजित हुआ, जिसमें विनय कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
नवगठित कार्यकारिणी ने ली शपथ
भारत विकास परिषद के बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष लखनलाल चंदैया ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नव मनोनीत अध्यक्ष रामबाबू निरंजन नरी, सचिव शैलेंद्र सर्राफ, कोषाध्यक्ष नरेंद्र द्विवेदी ‘लल्लन भेंड़’, उपाध्यक्ष भानु पटेल, संजय निरंजन, रामनरेश राठौर, मुकेश सोनी सहित कई पदाधिकारियों ने अपने दायित्व ग्रहण किए।
कार्यक्रम में शिक्षक राजेंद्र द्विवेदी ने संचालन किया, जबकि नव अध्यक्ष रामबाबू निरंजन ने आभार व्यक्त किया। समारोह में सीओ परमेश्वर प्रसाद, प्रो. वीरेंद्र सिंह, डॉ. सरिता वर्मा, राघवेंद्र तिवारी, अंकुर यादव, गौरव तिवारी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

साइकिल और सिलाई मशीन पाकर खिले चेहरे

समारोह के दौरान सामाजिक सरोकार की मिसाल भी देखने को मिली। आकाश कुलहरि और विनय कुमार सिंह ने पांच जरूरतमंद बच्चों को साइकिल और पांच महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की।
भारत विकास परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र निगम ने पांच साइकिलें निःशुल्क उपलब्ध कराईं। वहीं रामबाबू निरंजन, डॉ. अनुज निरंजन, लोकेंद्र अग्रवाल और हिमांशु निरंजन ने सिलाई मशीनें भेंट कीं।
साइकिल पाने वाले बच्चों और सिलाई मशीन प्राप्त करने वाली महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321

Jhansidarshan.in

You missed