• Fri. Mar 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

एमपीएल सीजन 3: नगरा इलेवन ने दर्ज की धमाकेदार जीत, ट्रेन मैनेजर रॉयल नगरा को 57 रनों से दी शिकस्त

ByNeeraj sahu

Mar 20, 2026

एमपीएल सीजन 3: नगरा इलेवन ने दर्ज की धमाकेदार जीत, ट्रेन मैनेजर रॉयल नगरा को 57 रनों से दी शिकस्त

झाँसी। खेल और उत्साह के महाकुंभ ‘मीनेंश प्रीमियर लीग’ (एमपीएल) सीजन 3 का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस मैच में नगरा इलेवन ने अपने हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करते हुए ट्रेन मैनेजर रॉयल नगरा को 57 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कमल यादव की कप्तानी वाली नगरा इलेवन ने निर्धारित ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 180 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और विपक्षी गेंदबाजों को दबाव में रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुकुम मीणा की कप्तानी वाली टीम ‘ट्रेन मैनेजर रॉयल नगरा’ शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई। नगरा इलेवन के गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के सामने टीम संघर्ष करती रही और 15 ओवरों की समाप्ति तक 8 विकेट खोकर केवल 123 रन ही बना सकी। परिणामस्वरुप, झाँसी नगरा ने 57 रनों से एक तरफा जीत हासिल की।

मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने खेल भावना पर जोर दिया। डॉ. संदीप ने कहा खेल केवल हार-जीत का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम वर्क की भावना पैदा करता है। मीनेंश प्रीमियर लीग जैसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करते हैं। झाँसी की धरती ने हमेशा से वीर और खिलाड़ी पैदा किए हैं, और मुझे विश्वास है कि इस लीग से निकलने वाले खिलाड़ी भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगे।

टूर्नामेंट के अध्यक्ष रामराज मीना की देखरेख में मैच का सफल आयोजन सुनिश्चित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्य केदार मीना ने व्यवस्थाओं को संभाला, वहीं मैच का जीवंत वर्णन (कमेंट्री) सागर तिवारी ने अपनी चिर-परिचित शैली में किया, जिससे दर्शक अंत तक बंधे रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विजेता टीम का उत्साहवर्धन किया।

Jhansidarshan.in