• Thu. Mar 19th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ट्रेन में अवैध वेंडरों के खिलाफ वाणिज्य विभाग की कार्रवाई, 7 अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए*

ByNeeraj sahu

Mar 19, 2026
ट्रेन में अवैध वेंडरों के खिलाफ वाणिज्य विभाग की कार्रवाई, 7 अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए*

यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं मानक गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराने तथा ट्रेनों में अवैध वेंडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से झांसी मंडल में संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस क्रम में वाणिज्य कंट्रोल झांसी से प्राप्त सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 01079 में अनाधिकृत वेंडरों द्वारा खाद्य सामग्री की बिक्री किए जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद  वाणिज्य और रेल सुरक्षा बल की संयुक्त टीम द्वारा जांच की कार्रवाई की गई।

उक्त सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 01079 के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 04 पर रात्रि 22:15 बजे आगमन के समय वाणिज्य विभाग एवं रेल सुरक्षा बल की संयुक्त टीम द्वारा ट्रेन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 7 अनाधिकृत वेंडर ट्रेन के भीतर खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ बेचते हुए पाए गए। जब उनसे ट्रेन में खाद्य सामग्री बेचने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो वे कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसके पश्चात सभी अनाधिकृत वेंडरों को अग्रिम कार्रवाई के लिए झांसी स्टेशन पर उतार लिया गया तथा उनके पास मौजूद खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य ट्रेनों में यात्रियों को मिलने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

उक्त सघन जांच अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में  चलाया गया, जिसके चलते एक अनाधिकृत वेंडर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ I
(2)
पत्रांक:11पीआर/03/2026       प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 14.03.2026
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की की सुविधा हेतु निम्न विशेष गाड़ी की संचालन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-

1. गाड़ी सं  01415/01416 पुणे -गोरखपुर  -पुणे  (प्रतिदिन  ) विशेष गाड़ी  :-

01415 पुणे -गोरखपुर   स्टेशन 01416 गोरखपुर  -पुणे
दिन       प्रस्थान  /आगमन   आगमन  ./प्रस्थान   दिन
प्रतिदिन   06.50 पुणे 03.15 प्रतिदिन
08.10/08.12 दौण्ड कॉर्ड लाईन 01.58/02.00
09.30/09.32 अहिल्यानगर 23.10/23.12
11.28/11.30 कोपरगांव 20.50/20.52
13.10/13.15 मनमाड 20.10/20.15
15.55/16.00 भुसावल 17.00/17.05
20.45/20.50 खण्डवा 15.05/15.08
23.00/23.10 इटारसी 12.10/12.20
00.40/00.50 रानी कमलापति 10.30/10.40
01.25/01.30 बीना 08.00/08.05
04.00/04.10 विरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी 04.00/04.10
06.10/06.12 उरई 01.58/02.00
08.35/08.40 कानपुर सैंट्रल 00.20/00.25
10.00/10.05 लखनऊ 22.30/22.35
12.25/12.30 गोंडा 20.15/20.30
13.55/14.00 बस्ती 19.12/19.15
16.00 गोरखपुर 17.30
गाड़ी संरचना 01 एसी द्वितीय + 06 स्लीपर + 04 सामान्य + 05 एसी तृतीय  + 02 एसएलआर/ डी  = 18
दिन   01415  पुणे (प्रतिदिन  ) दिनांक  01.04.26 से 14.04.26  = 14 फेरे
01416 गोरखपुर    (प्रतिदिन  )  02.04.26 से 15.04.26  = 14 फेरे
01415 पुणे (प्रतिदिन  )  15.04.26 से 30.04.26 = 16 फेरे
01416  गोरखपुर  (प्रतिदिन  )  16.04.26 से 01.05.26 = 16 फेरे

2. गाड़ी सं 01449/01450 पुणे -दानापुर  -पुणे  (प्रतिदिन  ) विशेष गाड़ी

01449 पुणे -दानापुर   प्रतिदिन   स्टेशन   01450 दानापुर  -पुणे  प्रतिदिन
दिन       प्रस्थान  /आगमन   आगमन  ./प्रस्थान   दिन
प्रतिदिन   15.30 पुणे 18.15 प्रतिदिन
16.58/17.00 दौण्ड कॉर्ड लाईन 16.10/16.12
18.32/18.35 अहिल्यानग 13.40/13.42
20.23/20.25 कोपरगां 11.10/11.12
22.20/22.25 मनमाड 10.20/10.25
00.45/00.50 भुसावल 06.50/06.55
05.40/05.50 इटारसी 01.20/01.25
09.05/09.15 जबलपुर 21.35/21.40
10.30/10.35 कटनी 19.50/19.52
12.55/13.00 सतना 18.10/18.15
15.48/15.50 मानिकपुर 16.45/16.47
17.45/17.50 प्रयागराज छिवकी 13.15/13.20
23.00/23.10 पं. दीन दयाल उपाध्याय 08.55/09.00
00.16/00.18 बक्सर 06.43/06.45
01.00/01.02 आरा 05.30/05.32
02.45 दानापुर 05.00
गाड़ी संरचना 01 एसी द्वितीय + 06 स्लीपर + 04 सामान्य + 05 एसी तृतीय  + 02 एसएलआर/ डी  = 18
दिन   01449  पुणे –  (प्रतिदिन  )  दिनांक  01.04.26 से 14.04.26  = 14 फेरे
01450  दानापुर   –   (प्रतिदिन  )  दिनांक  03.04.26 से 16.04.26  = 14 फेरे

01449  पुणे – (प्रतिदिन  )  दिनांक  15.04.26 से 15.07.26  = 92 फेरे
01450  दानापुर   – ( प्रतिदिन  )  दिनांक  17.04.26 से 17.07.26  = 92 फेरे

3. गाड़ी सं 01079/01080 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई  -गोरखपुर  -छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (प्रतिदिन  ) विशेष गाड़ी

01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर   विशेष गाड़ी   स्टेशन   01080 गोरखपुर  -छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष गाड़ी
प्रतिदिन   प्रस्थान  22.30 Mumbai
छत्रपति शिवाजीमहाराज टर्मिनस आगमन  .00.40 प्रतिदिन
22.45/22.47 दादर 00.17/00.20
23.17/23.20 ठाणे 23.55/23.58
23.47/23.50 कल्याण जं. 23.37/23.40
02.20/02.25 नाशिक रोड 19.00/19.03
03.18/03.20 मनमाड 17.57/18.00
05.18/05.23 जलगांव 15.50/15.53
05.50/06.00 भुसावल 15.20/15.25

09.10/09.15 खण्डवा 13.40/13.45
13.05/13.15 इटारसी 10.30/10.40
15.55/16.00 भोपाल 08.30/08.35
18.15/18.20 बीना 06.10/06.15
22.50/22.00 विरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी 02.10/02.15
23.30/23.32 उरई 00.05/00.07
02.15/02.20 कानपुर सैंट्रल 22.20/22.25
04.10/04.15 लखनऊ 19.50/19.55
06.30/06.35 गोंडा 16.55/17.00
07.52/07.55 बस्ती 15.42/15.45
08.25/08.30 खलीलाबाद 15.00/15.05
10.00 गोरखपुर 14.30
गाड़ी संरचना 01 एसी द्वितीय + 09 स्लीपर + 4 सामान्य +6 एसी तृतीय +2 एसएलआर=22
दिन   01079  छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस(प्रतिदिन) दिनांक – 01.04.26 से 14.04.26 = 14 फेरे
01080 गोरखपुर    (प्रतिदिन  ) -दिनांक  –  03.04.26 से 16.04.26 = 14 फेरे

01079  छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस(प्रतिदिन ) दिनांक – 15.04.26 से 30.04.26 = 16 फेरे
01080 गोरखपुर   (प्रतिदिन  ) -दिनांक  – 17.04.26 से 02.05.26 = 16 फेरे

4. गाड़ी सं  01143/01144 लोकमान्यतिलक टर्मिनल  – दानापुर   – लोकमान्यतिलक टर्मिनल  (प्रतिदिन  ) विशेष गाड़ी

01143 लोकमान्यतिलक टर्मिनल  -दानापुर   विशेष गाड़ी   स्टेशन   01144  दानापुर  -लोकमान्यतिलक टर्मिनल   विशेष गाड़ी
दिन प्रस्थान  /आगमन आगमन /प्रस्थान दिन
प्रतिदिन 10.30 लोकमान्यतिलक टर्मिनल 07.45 प्रतिदिन
10.50/10.53 ठाणे 07.07/07.10
11.15/11.18 कल्याण जं 06.42/06.45
13.27/13.30 नाशिक रोड 03.42/03.45
17.15/17.20 भुसावल 23.05/23.10
21.10/21.20 इटारसी 17.30/17.35
02.25/02.35 जबलपुर 13.45/13.50
04.00/04.05 कटनी 12.00/12.05
07.10/07.15 सतना 10.05/10.10
08.38/08.40 मानिकपुर 08.55/08.57
10.55/11.00 प्रयागराज छिवकी 05.45/05.50
15.25/15.35 पं. दीन दयाल उपाध्याय 02.05/02.15
16.40/16.42 बक्सर 22.50/22.52
17.40/17.42 आरा 22.10/22.12
18.45 दानापुर 21.30
गाड़ी संरचना 01 एसी द्वितीय + 09 स्लीपर + 04 सामान्य + 06 एसी तृतीय  + 02 एसएलआर/ डी
दिनांक 01143लोकमान्यतिलक टर्मिनल(प्रतिदिन)दिनांक – 01.04.26 से 14.04.26=14 फेरे
01144 दानापुर   (प्रतिदिन  )  दिनांक  – 02.04.26 से 15.04.26  = 14 फेरे

01143लोकमान्यतिलक टर्मिनल (प्रतिदिन  )दिनांक 15.04.26 से 15.07.26= 92 फेरे
01144  दानापुर   (प्रतिदिन  )  दिनांक  – 16.04.26 से 16.07.26  = 92 फेरे

5. गाड़ी सं 01043/01044 लोकमान्यतिलक टर्मिनल  – समस्तीपुर – लोकमान्यतिलक टर्मिनल  (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी : –

01043 लोकमान्यतिलक टर्मिनल  – समस्तीपुर विशेष गाड़ी   स्टेशन   01044 समस्तीपुर – लोकमान्यतिलक टर्मिनल  विशेष गाड़ी
दिन   प्रस्थान  /आगमन आगमन /प्रस्थान दिन
मगलवार 12.15 लोकमान्यतिलक टर्मिनल 16.25 शुक्रवार
12.4012.42 ठाणे 15.27/15.30
12.52/12.55 कल्याण 15.00/15.03
14.40/14.45 इगतपुरी 12.45/12.50
15.12/15.15 नासिक 11.00/11.03
18.40/18.42 जलगाव 07.18/07.20
19.10/19.15 भुसावल 06.55/07.00
21.22/21.25 खंडवा 05.10/05.13
23.45/23.55 इटारसी 02.00/02.10
बुधवार 03.10/03.20 जबलपुर 22.15/22.25
05.50/05.55 सतना 18.40/18.45
08.50/08.52 मानिकपुर 17.25/17.30
11.05/11.10 प्रयागराज छिवकी 12.55/13.00
15.25/15.35 पं दीनदयाल उपाध्याय 10.50/11.00
16.35/16.37 बक्सर 08.10/08.12
17.35/17.38 आरा 07.20/07.22
18.30/18.35 दानापुर 06.48/06.50
18.55/19.00 पाटलिपुत्र 06.10/06.20
19.30/19.32 सोनपुर 05.30/05.32
19.55/20.00 हाजीपुर 05.15/05.20
21.15/21.20 मुजफ्फरपुर 04.20/04.25
बुधवार   23.45 समस्तीपुर 03.00 गुरुवार
गाड़ी संरचना 02 एसएलआर+ 15 एसी तृतीय  + 03एसी द्वितीय  + 01 प्रथम सह द्वितीय = 22
दिन   01043  लोकमान्यतिलक टर्मिनल  – (मंगलवार)   – 21.04.26 से 14.07.26  =  13 फेरे
01044  समस्तीपुर – (गुरुवार)  – 23.04.26 से 16.07.26  =  13 फेरे

6. गाड़ी सं  01073/01074 लोकमान्यतिलक टर्मिनल  – बनारस – लोकमान्यतिलक टर्मिनल  साप्ताहिक विशेष गाड़ी : –

01073 लोकमान्यतिलक टर्मिनल  – बनारस  विशेष गाड़ी   स्टेशन   01074 बनारस  – लोकमान्यतिलक टर्मिनल  विशेष गाड़ी
दिन   प्रस्थान  /आगमन आगमन  ./प्रस्थान दिन
बुधवार,  गुरुवार 12.15 लोकमान्यतिलक टर्मिनल 16.40 शनिवार,रविवार
12.33/12.36 ठाणे 15.17/15.20
12.53/12.55 कल्याण 14.57/15.00
14.40/14.45 इगतपुरी 13.05/13.10
15.12/15.15 नासिक 11.22/11.25
18.42/18.45 जलगाव 08.47/08.50
19.10/19.15 भुसावल 08.10/08.15
20.57/21.00 खंडवा 05.50/05.53
23.45/23.55 इटारसी 02.40/02.50
गुरुवार, शुक्रवार   01.10/01.15 रानी कमलापति 01.05/01.10 शनिवार  ,रविवार
05.20/05.25 बीना 20.20/20.25
10.25/10.30 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी 17.25/17.30
11.58/12.00 उराई 15.20/15.22
14.40/14.45 गोविंदपुरी 13.30/13.35
16.18/16.20 फतेहपुर 11.58/12.00
17.50/17.55 सूबेदारगंज 09.40/09.45
गुरुवार ,शुक्रवार   23.30 बनारस 05.30 शुक्रवार  ,शनिवार
गाड़ी संरचना 09 स्लीपर + 01एसी द्वितीय + 04 सामान्य +06 एसी तृतीय +02 एसएलआर/ डी  = 22
दिन   01073  लोकमान्यतिलक टर्मिनल – (बुधवार  ,गुरुवार ) – 01.04.26 से 09.04.26 = 04 फेरे
01074  बनारस   – (शुक्रवार  , शनिवार   )   – 03.04.26 से 11.04.26 = 04 फेरे

01073 लोकमान्यतिलक टर्मिनल     – (बुधवार  ,गुरुवार ) – 15.04.26 से 30.04.26  = 06 फेरे
01074 बनारस   – (शुक्रवार  , शनिवार   )   – 17.04.26 से 02.05.26  = 06 फेरे

7. गाड़ी सं 01431/01432 पुणे  – गाजीपुर सिटी– पुणे साप्ताहिक विशेष गाड़ी : –

01431
पुणे  – गाजीपुर सिटीविशेष गाड़ी स्टेशन 01432
गाजीपुर सिटी– पुणे  विशेष गाड़ी
शुक्रवार , मगलवार 06.40 पुणे 16.20 सोमवार  , शुक्रवार
08.10/08.12 दौण्ड कॉर्ड लाईन 15.10/15.12
09.30/09.32 अहिल्यानग 11.57/12.00
11.15/11.17 कोपरगां 09.45/09.47
13.10/13.15 मनमाड 09.00/09.05
15.23/15.25 भुसावल 06.50/06.52
15.55/16.00 इटारसी 06.20/06.25
शुक्रवार , मगलवार 18.57/19.00 खंडवा 04.35/04.38
21.00/21.10 इटारसी 01.50/02.00
22.10/22.12 पिपररिया 00.08/00.10 सोमवार  , शुक्रवार
23.05/23.07 नरसिंहपुर 21.43/21.45
शनिवार  , बुधवार   00.40/00.45 मदन महल 21.10/21.15
02.45/02.55 कटनी 18.50/18.55
04.10/04.12 मैहर 17.58/18.00
06.00/06.05 सतना 17.30/17.35
08.03/08.05 मानिकपुर 16.25/16.27
10.45/10.50 प्रयागराज छिवकी 12.55/13.00
15.30/15.40 वाराणसी 08.20/08.30
16.55/17.00 जौनपुर 07.00/07.05
17.50/17.55 आरा 05.10/05.15
शनिवार  , बुधवार   19.05 गाजीपुर सिटी 04.20 रविवार  , गुरुवार
गाड़ी संरचना 06 स्लीपर +01 एसी द्वितीय + 05 एसी तृतीय + 04 सामान्य + 02 एसएलआर/ डी  = 18
दिन   01431  पुणे  (शुक्रवार, मगलवार )    –  17.04.26 से 28.04.26 = 04 फेरे
01432  गाजीपुर सिटी  (रविवार  ,गुरुवार )   –  19.04.26 से 30.04.26 = 04 फेरे

(3)
*मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ललितपुर स्टेशन  का विस्तृत निरीक्षण*
*जाखलौन स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली की सफलतापूर्वक कमीशनिंग*

आज दिनांक 14 मार्च 2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरूद्ध कुमार द्वारा ललितपुर स्टेशन तथा जाखलौन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

*ललितपुर स्टेशन निरीक्षण*
निरीक्षण के क्रम में श्री कुमार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित ललितपुर स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्टेशन पर आने-जाने के मार्ग, सर्कुलेटिंग एरिया एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को समुचित सुधार एवं रखरखाव हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

ललितपुर से प्रस्थान कर मंडल रेल प्रबंधक सड़क मार्ग से जाखलौन पहुंचे तथा यार्ड में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की समीक्षा की I

झांसी रेल मंडल के जाखलौन रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के अंतर्गत आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली का कार्य आज दिनांक 14.03.2026 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस कार्य के पूरा होने से स्टेशन पर सिग्नलिंग प्रणाली को अधिक आधुनिक, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाया गया है।

इस परियोजना के अंतर्गत स्टेशन पर पूर्व में स्थापित पैनल इंटरलॉकिंग प्रणाली को हटाकर केंद्रीकृत इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की गई है। नई प्रणाली के माध्यम से स्टेशन पर ट्रेन संचालन को अधिक सरल, तेज और सुरक्षित बनाया गया है। इसके तहत कुल 32 पॉइंट मशीनें, 32 मुख्य सिग्नल, 3 कॉलिंग-ऑन सिग्नल, 109 रूट तथा 71 डीसी ट्रैक सर्किट को इस प्रणाली से जोड़ा गया है, जिससे ट्रेनों के आवागमन का संचालन अधिक व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा।

इसके अतिरिक्त 10 डिपेंडेंट शंट सिग्नल और 12 इंडिपेंडेंट शंट सिग्नल भी इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के माध्यम से नियंत्रित किए जा रहे हैं।

संचालन को और अधिक सुगम बनाने के लिए डबल वी.डी.यू. आधारित नियंत्रण प्रणाली उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन निगरानी के लिए डेटा लॉगर स्थापित किया गया है, जबकि साइडिंग में  एमएसडीएसी तथा ब्लॉक संचालन के लिए ब्लॉक पैनल भी लगाए गए हैं।

सिस्टम की विश्वसनीयता और संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टैटकॉन आईपीएस के साथ मेंटेनेंस वी.डी.यू., ए क्लास प्रोटेक्शन तथा रिंग अर्थिंग जैसी उन्नत व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही इस परियोजना के अंतर्गत एक शंटिंग नेक, दो लॉन्ग हॉल लाइन तथा तीन पीक्यूआरएस लाइन भी कमीशन की गई हैं। नई प्रणाली के संचालन से पूर्व ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटिंग तथा सिग्नल एवं दूरसंचार कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण और काउंसलिंग भी प्रदान की गई।

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि इस अत्याधुनिक प्रणाली के लागू होने से जाखलौन स्टेशन पर ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित, सुचारु और विश्वसनीय हो सकेगा। साथ ही यार्ड रिमॉडलिंग तथा तीसरी लाइन के विकास से इस खंड पर रेल यातायात की क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे भविष्य में यात्रियों और मालगाड़ियों के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

Jhansidarshan.in