झाँसी, पूर्व सभासद पूर्व बीएसपी महानगर अध्यक्ष आनंद साहू ने, साहू समाज की बीजेपी में स्थिति को दर्शाया
jhansi,आज साहू समाज बीजेपी के साथ पूरी शिद्दत से लगा हुआ है लेकिन भाजपा द्वारा साहू समाज को एक जिला अध्यक्ष भी नहीं बनाया ना ही कोई यूपी में विधानसभा का टिकट दिया l हाल ही में सरकार द्वारा बनाए गए पार्षद झांसी नगर निगम में भी साहू समाज का सभासद का नेतृत्व नहीं दिया l जबकि साहू समाज आंखें बंद कर भाजपा को वोट करता आ रहा है भाजपा द्वारा साहू समाज की अनदेखी की जाती है अन्य जो छोटे-छोटे समाज है उनको शीश नेतृत्व दिया जाता है जैसे जिला अध्यक्ष, एमएलसी, विधान परिषद, महिला आयोग लेकिन साहू समाज की हमेशा अनदेखी की जाती है l
लेकिन धन्य है बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन मायावती जी जिन्होंने हमेशा साहू समाज का सम्मान और ध्यान रखा है और हमेशा सम्मान देने का कार्य किया है l 1996 में छंगा प्रसाद साहू जी के रूप में झांसी ललितपुर लोकसभा प्रत्याशी दिया, 1996 में जयप्रकाश साहू जी को झांसी विधानसभा प्रत्याशी बनाया, 1999 में पुनः जय प्रकाश साहू जी को लोकसभा झांसी ललितपुर प्रत्याशी बनाया, 2004 में रामचंद्र साहू जी को झांसी विधानसभा प्रत्याशी बनाया 2009 में सरकार में कैलाश साहू जी के रूप में हमें झांसी विधानसभा से विधायक दिया 2022 में पुनः कैलाश साहू जी को फिर एक बार झांसी विधानसभा का प्रत्याशी बनाया lझांसी जिला अध्यक्ष भी कैलाश साहू को एक बार बनाया एवं साहू समाज के लोग कई पदों पर रहे आनंद साहू को झांसी नगर का महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद बनाकर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन जी ने साहू समाज को वह सम्मान दिया शायद आज तक के इतिहास में किसी ने नहीं दिया है l बहन जी का एहसान हम लोग कभी नहीं उतार सकते लेकिन हमारे समाज को भाजपा एवं अन्य दल द्वारा हमेशा लज्जित करने के बाद भी हम उन्हीं का सपोर्ट करते हैं l हमारे समाज को जागना होगा कहते हैं मां जब तक दूध नहीं पिलाती जब तक बच्चा रोता नहीं है मेरा साहू समाज एवं राठौर समाज ?????????