• Sat. May 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

भदेवरा–पंचानन मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, चार किशोर गंभीर घायल

ByNeeraj sahu

May 2, 2026

भदेवरा–पंचानन मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, चार किशोर गंभीर घायल

जालौन :० ग्राम भदेवरा और पंचानन के बीच देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि चारों किशोर ग्राम भदेवरा से अपने एक दोस्त के घर पार्टी कर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
लेकिन इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अस्पताल में बिजली व्यवस्था बाधित होने के चलते घायलों का इलाज अंधेरे में किया गया, जबकि वहां जनरेटर की सुविधा उपलब्ध है। आरोप है कि मीडिया के पहुंचने पर ही स्वास्थ्य कर्मी जनरेटर चालू करने के लिए सक्रिय हुए।
डॉक्टरों ने एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे झांसी के लिए रेफर कर दिया है।
घायलों के नाम इस प्रकार हैं:
शीलू पुत्र संतोष कुमार (17 वर्ष)
हर्ष पुत्र मुन्ना बाबू (16 वर्ष)
पियूष पुत्र कुलदीप (17 वर्ष)
पप्पू पुत्र राजकुमार (17 वर्ष)
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और परिजन अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।

Jhansidarshan.in