*शिक्षक मोहनलाल सुमन की अनूठी पहल समस्त बच्चों के नाम से राजापुर में घर घर लगाए 155 वृक्ष*
By
Aug 6, 2022
*शिक्षक मोहनलाल सुमन की अनूठी पहल समस्त बच्चों के नाम से राजापुर में घर घर लगाए 155 वृक्ष*
रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
झांसी।। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अहम पहल है, क्योंकि जीवनदायनी ऑक्सीजन का एकमात्र स्त्रोत वृक्ष ही हैं। मानव जीवन वृक्षों पर ही निर्भर है यदि वृक्ष नहीं रहेंगे तो धरती पर जीवन संकट में पड़ जायेगा और इसके लिए हम सभी का कर्तव्य है कि वातावरण को स्वच्छ और हराभरा रखने के लिए वृक्ष लगाएं इसके लिए एक शानदार पहल की है सरकारी विद्यालय के नवाचारी शिक्षक मोहनलाल सुमन ने जो उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर कम्पोजिट ब्लॉक गुरसराय में कार्यरत है और हमेशा ही अपने नवाचारों एवं अनूठे कार्यों से चर्चित रहते हैं वैसे तो मोहनलाल सुमन हर क्षेत्र में कार्य करके वाहवाही लूट रहे हैं जिसमें बेहतरीन नवाचारों से शिक्षा, टीएलएम निर्माण, पेंटिंग, मूर्तिकला, समाज को प्रेरित करने वाली लघु फिल्मों,आईसीटी का प्रयोग,कला क्राफ्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,कहानी आदि साथ ही पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए मोहनलाल सुमन ने अनूठी पहल की है जिसको नाम दिया “एक वृक्ष आपके द्वार” जिसमें मोहनलाल सुमन ने खुद पैसे खर्च करके विद्यालय में पढ़ रहे समस्त बच्चों के नाम का वृक्ष बच्चों के घरों में बाड़ों में और खेतों में लगाया है वृक्षों में आम, अमरूद, अनार,मौसम्बी, सीताफल, जामुन, कटहल, सागौन आदि के पौधे घर घर जाकर लगाए हैं मोहनलाल सुमन के कार्य के लिए सभी अभिभावक सहयोग कर रहे हैं। पौधों की देखभाल बच्चे व उनके अभिभावक अच्छे से कर रहे हैं विद्यालय में पढ़ने वाले 155 बच्चों के घरों में पौधे लगाए जा चुके हैं। पौधे लगाने के बाद प्रतिदिन बच्चों से उनकी स्थिति के बारे में मोहनलाल सुमन के द्वारा पूछा जा रहा जो भी पौधा खराब होता उसकी जगह दूसरा पौधा रोपित किया जाता है मूल रूप से गरौठा निवासी मोहनलाल सुमन अपने बेहतरीन नवाचारों के लिए तीन बार केंद्रीय शिक्षा मंत्री से राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं साथ ही देश के कई राज्यों में सम्मानित भी हुए हैं।