• Tue. Mar 17th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*पत्नी ने लगाया परिजनों पर पति की हत्या का आरोप* *रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

By

Aug 5, 2022

*पत्नी ने लगाया परिजनों पर पति की हत्या का आरोप*

*रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

झांसी।। मामला कोतवाली गरौठा अंतर्गत आने वाले ग्राम निपान का है जिसमें संगीता पत्नी वकील ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह 6 माह से अपने मायके ग्राम टौरिया थाना पलेरा जिला टीकमगढ़ मैं रह रही है।
मेरा पति मजदूरी करने गुजरात चला गया था उसके बाद 2 माह पूर्व मेरा पति मेरे मायके आया और मेरे पिता के घर 2 माह रहा और अभी 15 दिन पहले वह अपने घर निपान आया था मेरे पति को बार-बार फोन करके मेरी सास देवर व देवरानी ने जबरदस्ती बुलाया था क्योंकि वह लोग मेरे पति को जायदाद में कोई हिस्सा नहीं देना नहीं चाहते थे इसलिए मैं और मेरा पति मेरे मायके में रहता थे।
हत्या के एक दिन पहले मेरे पति ने मुझे फोन पर बताया था कि मेरी मां एवं मेरे छोटे भाई की पत्नी व भाई ने मुझसे कहा कि हम लोग तुम्हें जायदाद में कोई हिस्सा नहीं देना चाहते हैं और ना ही तुझे व तेरे बच्चों को जायदाद देंगे अगर तुम यहां रहोगे तो हम लोग मिलकर तुझे जान से मार देंगे और फोन काट दिया।
आज दिनांक 5 अगस्त 2022 को सुबह करीब 8:00 बजे मुझे गांव के लोगों ने फोन करके बताया कि तुम्हारे पति ने फांसी लगा ली है जबकि मेरे पति को मेरी सास रचकू पत्नी स्वर्गीय सीते ब देवर मुन्ना एवं उसकी पत्नी मिथिला ने मिलकर मारडाला है।
वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर कोतवाली पुलिस का कहना है कि हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा इसके बाद ही इस मामले में कार्यवाही की जाएगी।
कि उक्त युवक की हत्या हुई है या उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की।

Jhansidarshan.in