• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*मोटरसाइकिल ओर वोलेरो कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत*

By

Jun 23, 2022

 

*मोटरसाइकिल ओर वोलेरो कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत*

गरौठा झांसी।। तहसील क्षेत्रांतर्गत गुरसरांय के पास बने लोहियापुल पर आज दिनांक 23/06/2022 दोपहर करीब एक बजे मोटरसाइकिल जिसका नंबर UP93 BB 2844 ओर वोलेरो कार जिसका नंबर DL12 CA 4586 की जोरदार टक्कर हो गई जिससे वोलेरो ओर मोटरसाइकिल पुल से करीब 20 फिट नीचे खाई में गिर गई।

मोटरसाइकिल चालक लालजी रैकवार उम्र 30 बर्ष पत्नि सुमन रैकवार, साली बिनीता, वा दो छोटे छोटे बच्चे मोटरसाइकिल से ग्राम कुरैचा मऊरानीपुर से शादी समारोह से लौटकर ग्राम वियोना जिला जालौन जा रहे थे रास्ते में गुरसरांय के पास बने लोहियापुल के पास खड़े हो कि तभी गुरसरांय की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो कार DL12 CA 4586 ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोंनों वाहन असंतुलित होकर पुल के नीचे खाई में गिर गये बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया मोटरसाइकिल सबार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया जहां घायलों की गंभीर हालत होने के कारण सभी मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार 

Jhansidarshan.in