• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अज्ञात कारणों के चलते 50 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की*

By

Jun 21, 2022

*अज्ञात कारणों के चलते 50 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की*

गरौठा (झांसी)
ककरवई थाना क्षेत्र के ग्राम हीरानगर में गल्ला व्यापारी ने  अपने खेत पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्राम हीरानगर थाना ककरवई निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बताया की उसके पिता सीताराम उर्फ सित्तु पुत्र जाहर सिंह उम्र करीब 50 वर्ष ने खेत के बगल में ट्यूबवेल पर बने बरामदे में लगे पंखे के कुंदे से रस्सी के सहारे लटक कर जीवनलीला समाप्त कर ली है। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ककरवई राजपाल व सव इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार सीताराम ने अपनी दो पुत्रियों की शादी कर दी थी उस पर साहूकारों का कुछ कर्ज भी था साथ ही बैंक का कर्ज बकाया था, जिस कारण वह लगातार मानसिक रूप से परेशान रहता था।  यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका कारण अभी तक पता नहीं चला खबर लिखे जाने तक।

रिपोर्ट- कृष्ण कुमार गरौठा झांसी

Jhansidarshan.in