रेलवे ट्रैक के किनारे अपनी नवजात बच्ची के साथ आत्महत्या करने आई एक महिला को बचाकर कर उसके पति को सूपुर्द करने के सम्बंध मे।
झाँसी l बताया गया की दिनांक 19.05.2021 को झाँसी रेलवे स्टेशन यार्ड एफ केविन दिल्ली एन्ड पर तैनात आरपीएसएफ स्टॉफ़ आरक्षक हरिश्चंद्र तथा आरक्षक नीरज शुक्ला द्वारा समय करीब ६ बजे दी गयी सूचना कि एक महिला अपने नवजात बच्ची के साथ आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर आई है, अबिलंब रेलवे ट्रैक से हटाने के निर्देश देकर उप निरीक्षक रविंद्र सिंह रजावत, स.उ.नि. संजय प्रताप कुशवाहा, महिला आरक्षी रूमा को हमराह कर घटनास्थल पर पहुंच कर उक्त महिला से नाम पता पूछा जिसने अपना नाम अफसाना पत्नी शाहरुख उम्र 20 वर्ष निवासी-पुलिया नंबर 9, न्यू रेल गंज मोहल्ला ठकुरयाना थाना प्रेमनगर जिला झांसी उत्तर प्रदेश बताते हुए कहा कि वह गृह क्लेश से परेशान होकर आत्महत्या की नियत से आई थी परंतु आरपीएफ द्वारा रोका गया। बाद समझा बुझाकर महिला आरक्षी के साथ उक्त महिला को थाना हाजा लाया गया । महिला के पति शाहरुख को सूचना दी गयी जिस पर वह थाना हाजा उपस्थित हुआ बाद दोनों को समझाईश दिया गया तो महिला घर जाने को राजी हुई जिसपर उपनिरीक्षक आर.एस. राजावत द्वारा ऊक्त महिला को उसके पति शाहरुख को समय करीब 8 बजे सुपुर्द किया गया । सादर सूचनार्थ ।