सांसद झांसी ने किया मेडिकल कॉलेज के कोविड विभाग का निरीक्षण
विगत कई दिनों से कोविड के कारण क्वारंटाइन में रहे सांसद अनुराग शर्मा अपनी आइसोलेशन की अवधि पूर्ण होते ही मेडिकल कॉलेज झांसी पहुंचे तथा वहां के कोविड विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से मिलकर वहां की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा उन्हें आयुर्वेदिक काढ़ा तथा सेनेटाइजर प्रदान किये। सांसद तथा अन्य लोगों ने मरीजों से मिलते समय सभी आवश्यक कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया।
मरीजों से मिलने के बाद सांसद ने चिकित्सकों तथा नर्सिंग स्टाफ के साथ बैठक कर उनको आ रही चुनौतियों पर चर्चा की उनके त्वरित निवारण का आश्वासन दिया तथा लगातार मरीजों के लिए समर्पित होकर सेवाभाव से काम करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नरेन्द्र सेंगर सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे।