साप्ताहिक दो दिवसीय सम्पूर्ण लॉक डाउन के अनुपालन के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर घूमने वालों को दी हिदायत एवं चालानी कार्यवाही की गई
झाँसी ; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी रोहन पी. कनय महोदय के निर्देशन में कोविड-19 कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में लागू साप्ताहिक दो दिवसीय संपूर्ण लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन कराया जा रहा है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर राजेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात अरुण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नवाबाद श्री ईश्वर सिंह एवं प्रभारी यातायात अमरनाथ यादव मय पुलिस बल के साथ इलाइट चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर सघन चेकिंग कराई गई। इस दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने वाले प्रत्येक व्यक्तियों से पूछताछ की गई। बिना किसी कारण के बाहर निकलने वालों को हिदायत दी गई एवं उनके विरुद्ध नियमानुसार 1000- 1000 रुपये की चालानी कार्यवाही की गई।
जनपद झाँसी के आमजन से अपील है कि सम्पूर्ण लॉक डाउन दिनाँक 26-04-21 की सुबह 07:00 बजे तक लागू रहेगा । अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें ।