• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पुलिस ने कराया वीकेंड लॉकडाउन का पालन, घर से बेवजह निकलने वालों के काटे चालान रिपोर्ट:- प्रदीप

By

Apr 24, 2021

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन का पुलिस ने शख्ती से पालन कराना शुरू कर दिया है।
कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर प्रदेश शासन द्वारा लगाए वीकेंड लॉकडाउन का पालन कराने के लिए झांसी की पुलिस ने सड़कों पर उतर कर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना वजह घर से निकले बालो के चालान काटे गए। एसएसपी के निर्देश पर झांसी पुलिस ने वीकेंड लॉक डाउन का पालन कराने के लिए जिले के समस्त चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया और बिना मास्क लगाए लोगों के चालान भी किये गए। बताते चलें कि जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। लोग बेपरवाह हो चुके हैं। मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे है। इतना ही नहीं शारीरिक दूरी और गाइड लाइन की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शासन भी गंभीर है। पुलिस ने भी इस लापरवाही के खिलाफ कमर कस ली है। वीकैंट लॉकडाउन का पालन कराने के लिए एसएसपी के निर्देश पर जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने सड़कों पर उतरकर लोगों को जागरूक किया और उनसे सतर्क रहने की अपील की। इस दौरान मास्क नहीं पहनने पर कई लोगों के चालान भी किए गए।

Jhansidarshan.in