• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*स्मिता आशु निरंजन भेंड़ से निर्विरोध बनेगीं क्षेत्र पंचायत सदस्य*

*स्मिता आशु निरंजन भेंड़ से निर्विरोध बनेगीं क्षेत्र पंचायत सदस्य*

भेंड़ से श्रीमती स्मिता आशु निरंजन क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध बनेगीं। कोई भी प्रत्याशी के खड़े न होने से यहां पर निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य का रास्ता बिल्कुल ही साफ हो गया है। यहां पर श्रीमती स्मिता आशु निरंजन के यहां से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बनने का कारण यहां पर विकास कार्य प्रमुख है। क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन द्वारा इस क्षेत्र में काफी विकास कार्य कराया गया इसीलिए लोगों ने विधायक पुत्रवधु स्मिता आशु निरंजन के प्रति सहानुभूति दिखाई और विकास को तरजीह दी। यहां के लोगों का मानना था कि प्रत्याशी बहुत ही अच्छा है और इनके यहां से निर्विरोध चुने जाने से विकास भी और तेजी से होगा। जिस कारण यहां पर किसी ने भी स्मिता आशु निरंजन के खिलाफ अपनी दावेदारी पेश नहीं की। इस तरह से यहां से स्मिता आशु निरंजन के क्षेत्र पंचायत सदस्य के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। इस मौके पर स्मिता निरंजन ने कहा कि हर किसी को चुनाव लड़ने का पूर्ण अधिकार होता है लेकिन यहां की जनता ने उनके खिलाफ चुनाव नहीं लड़ा तो निश्चित ही उन्होंने काफी सहानुभूति प्रकट की है। मैं जनता के विश्वास पर बिल्कुल खरी उतरूंगी और क्षेत्र की जनता का सम्मान हमेशा ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य को कराने के हर सम्भव प्रयास उनकी तरफ से किये जायेंगे। वहीं विधायक पुत्रवधू के निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य को लेकर कोंच व क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी जा रही है।

*रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी(R. K)रिपोर्टर, जालौन*………🖊️📹

Jhansidarshan.in