*उर्वशी मानवेन्द्र सिंह( सोनू) गोवर्धनपुरा (नदीगांव) से निर्विरोध बनेगीं क्षेत्र पंचायत सदस्य*
नदीगांव क्षेत्र के गोवर्धनपुरा से उर्वशी मानवेन्द्र सिंह (सोनू) निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बनेगीं। दरसल इस क्षेत्र से यहां की प्रत्याशी उर्वशी सिंह के पति मानवेन्द्र सिंह (सोनू) के समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहने व हमेशा ही यहां की जनता के लिए तैयार खड़े रहने के कारण ही इस क्षेत्र के लोगों ने विश्वास जताते हुए किसी ने भी इनके खिलाफ चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया। इस तरह से यहां से उर्वशी मानवेन्द्र सिंह (सोनू) निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बनेगीं। इस दौरान उर्वशी मानवेन्द्र सिंह (सोनू) ने कहा कि सभी को चुनाव लड़ने का पूर्ण अधिकार होता है लेकिन यहां की जनता के द्वारा हमें निर्विरोध प्रत्याशी के रूप में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए जो आगे बढ़ाने का काम किया है उसके लिए हम क्षेत्र की जनता को धन्यबाद देते है। जनता ही सर्वोपरि होती है इसलिये क्षेत्र की जनता के लिए व विकास कार्य के लिए हर सम्भव कोशिश की जाएगी। इस मौके पर मानवेन्द्र सिंह (सोनू) ने कहा कि क्षेत्र की जनता के हमेशा ऋणी रहेंगे जिन्होंने हमें इस काबिल समझा और क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने जाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई। वहीं राजनीतिक गलियारों से खबरें भी आने लगी हैं कि नदीगांव ब्लाक प्रमुख पद के लिए उर्वशी मानवेन्द्र सिंह (सोनू) प्रबल दावेदारी पेश करेंगी। मानवेन्द्र सिंह सोनू की माता श्रीमती शान्ति देवी सन 2010 में ब्लाक प्रमुख भी रह चुकी है। ब्लाक प्रमुख की दावेदारी में जनता से जुड़े होने के कारण इनका प्रमुख योगदान रहता है। क्षेत्र में राजनीति में भी मानवेंद्र सिंह (सोनू) काफी समय से सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे है और जनता की सेवा में जुटे रहते है। जनता ने सोनू सिंह की माता जी के सराहनीय कार्यकाल व माता जी के जनसेवा के कार्य को देखकर ही उनकी पुत्रवधु उर्वशी मानवेन्द्र सिंह (सोनू) को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।