• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*डीएम एसपी ने सम्भाला मोर्चा, खुद मौजूद रहकर कराया सैनेटाइजेशन*

*डीएम एसपी ने सम्भाला मोर्चा, खुद मौजूद रहकर कराया सैनेटाइजेशन*

रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

जालौन, कोरोना महामारी से निपटने के लिए यूपी सरकार ने 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगाया है। सरकार द्वारा लगाए गए कोरोना कर्फ्यू का जालौन में व्यापक असर देखने को मिला। जहां लोग घरों में कैद रहे तो वहीं डीएम एसपी ने खुद मौजूद रहकर दमकल गाड़ियों के जरिये रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर सैनेटाइजेशन का कार्य कराया।

बतादें कि यूपी में शनिवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। प्रदेश सरकार ने इस दौरान सभी जिलों में सैनेटाइजेशन कराने के भी निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशों के क्रम में जालौन में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया गया। जरूरी सेवाओ को छोड़कर सभी बाजार बंद रहे। इसके अलावा जालौन के मुख्यालय उरई में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सैनेटाइजेशन कराने की कमान खुद ही सम्भाली। डीएम व एसपी ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर दमकल की गाड़ियों से सैनेटाइजेशन कराया। वहीं बस स्टैंड पर रोडवेज बसों का भी सैनेटाइजेशन किया गया।

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन,यूपी

Jhansidarshan.in