• Sat. Feb 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*लॉक डाउन की खबर सुनते ही खाने-पीने के क़ीमतों में बृद्धि- दुकानदारों की मौज राजश्री गुटखा पैकेट 300 के पार*

*लॉक डाउन की खबर सुनते ही खाने-पीने के क़ीमतों में बृद्धि- दुकानदारों की मौज राजश्री गुटखा पैकेट 300 के पार*

*रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

 

गरौठा झांसी।। तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों व कस्बा के बाजार में साप्ताहिक रविवार लॉकडाउन की खबर सुनते ही दुकानदारों की तो जैसे चांदी हो गई खाने-पीने व पान मसाला की कीमतों में वृद्धि करने में रत्ती भर भी चूक नहीं कर रहे दुकानदार नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर एक गरीब गुमटी में पान बेचने वाले ने कहा की राजश्री मसाला नहीं हैं। बड़े दुकानदारों ने राजश्री,का रेट बढ़ा दिया है पूछने पर पता चला की राजश्री,जो कि ₹190 पैकेट मिलता था वह अब बढ़कर 300 के पार पहुंच गया है ऐसे में सीधा कहा जा सकता है। कि बाजारों में कालाबाजारी शुरू हो गई है। वहीं खाने पीने के सामग्रियों में भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में शासन प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया है यह बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। छोटे दुकानदारों को हो रहा है भारी नुकसान उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के फरमान जारी करने से पहले खाद्य सामग्री में किसी भी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी।

Jhansidarshan.in