• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*माँ स्कंदमाता भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करती है- ज्योतिर्विद संजय रावत*

*माँ स्कंदमाता भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करती है- ज्योतिर्विद संजय रावत*

नवरात्रि में पांचवे दिन यानी पंचमी का दिन माँ स्कंदमाता का होता है। आज के दिन जो भी भक्त माँ स्कंदमाता का नाम स्मरण करेगा, उनकी पूजा अर्चना विधि विधान के साथ करेगा उस भक्त की सभी इच्छाएं पूर्ण होंगीं। यह बात ज्योतिर्विद पं. संजय रावत शास्त्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षिणी सेवा समिति ने कोंच में अपने आवास पर कही।
अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षिणी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित संजय रावत शास्त्री ने बताया कि आज के दिन
माँ स्कंदमाता अपने भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बरसाती हैं और अपने भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करती है इसलिये देवी माँ के सभी भक्त आज के दिन स्कंदमाता की विधि विधान के साथ पूजा अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सुबह शाम और रात में सभी स्कंदमाता के नाम का स्मरण जरूर करें, मैया जरूर अपने भक्तों पर कृपा करेंगीं। उन्होंने बताया कि स्कंदमाता मैया के नाम में इतनी शक्ति है कि मैया का भक्तिभाव के साथ स्मरण करने मात्र से ही मनुष्य को परम शक्ति और सुख का अनुभव होने लगता है, उसके लिए मोक्ष का द्वार स्वमेव सुलभ हो जाता है। उन्होंने बताया कि आज के दिन हमें एकाग्रभाव से मन को पवित्र रखकर माँ की शरण में आने का प्रयत्न करना चाहिए। इस घोर भवसागर के दुःखों से मुक्ति पाकर मोक्ष का मार्ग सुलभ बनाने का इससे उत्तम उपाय दूसरा नहीं है। पण्डित संजय रावत ने बताया कि
भगवान स्कंद ‘कुमार कार्तिकेय’ नाम से भी जाने जाते हैं। ये प्रसिद्ध देवासुर संग्राम में देवताओं के सेनापति बने थे। पुराणों में इन्हें कुमार और शक्ति कहकर इनकी महिमा का वर्णन किया गया है। इन्हीं भगवान स्कंद की माता होने के कारण माँ दुर्गाजी के इस स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है और पूजा जाता है। संजय रावत ने बताया कि माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इस श्लोक को कंठस्थ कर नवरात्रि में पाँचवें दिन इसका जाप अवश्य करना चाहिए -“या देवी सर्वभू‍तेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:”। वहीं उन्होने अन्त में कहा कि इस समय कोरोना वायरस ने पूरे भारत में पैर पसार लिए है इसलिए सभी लोग मास्क अवश्य लगाएं, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें और बार बार हांथों को साबुन या हैंडवाश से धोएं व सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल करते रहें। उन्होंने कहा कि मैं देवी माँ से प्रार्थना करता हूं कि कोरोना वायरस से सभी लोगों की रक्षा करें व इस वायरस को समाप्त करें।

Jhansidarshan.in