• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*सहायक अध्यापकों ने चुनाव से पहले वैक्सीन लगाए जाने की मांग* रिपोर्ट- आर. के.द्विवेदी

*सहायक अध्यापकों ने चुनाव से पहले वैक्सीन लगाए जाने की मांग*

रिपोर्ट- आर. के.द्विवेदी

 जालौन बढ़ते कोरोना संक्रमण का डर अब सरकारी कर्मचारियों को भी सताने लगा है सरकारी कर्मचारी चुनाव में ड्यूटी लगाए जाने से भयभीत हैं इसी की मांग को लेकर आज जालौन के उरई में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे सहायक अध्यापकों ने चुनाव में ड्यूटी से पहले कोरोनावायरस से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने की मांग की है जिलाधिकारी जालौन को सौपे प्रार्थना पत्र में ग्राम अकोढ़ी में तैनात सहायक अध्यापकों का कहना है कि उनकी उम्र 45 से कम है उन्हें अभी तक वैक्सीन नही लगाई गई है लेकिन फ्रन्टलाइन वर्कर होने के कारण उन्हें चुनाव में संक्रमण हो सकता है इससे चुनाव में जनता व और लोग भी प्रभावित हो सकते हैं अतः सरकार से मांग करते हैं कि उन्हें चुनाव में ड्यूटी पर भेजने से पहले सभी लोगो को वैक्सीन लगाई जाए ताकि सभी को संक्रमण से बचाया जा सके इसी की मांग को लेकर आज सहायक अध्यापकों ने जालौन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in