*तहसील गरौठा के ग्राम पंचायत बंगरा खिरक में शांति पूर्ण मतदान प्रारम्भ*
*रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*
गरौठा झांसी।। गरौठा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बंगरा खिरक के सभी मतदान केंद्रों पर आज चुनाव परवेक्षक,नोडल अधिकारियों एवं पुलिस बल की मौजूदगी में शांति पूर्ण मतदान प्रारम्भ हुआ। गांव के समस्त पुरुष, और महिलाएं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं गांव के समस्त मतदान केंद्रों पर शासन द्वारा सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं वहीं दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है जिससे कहीं पर किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके और मतदाता निर्भय होकर मतदान कर सकें। इस दौरान प्रत्याशी प्रतिनिधि भारत सिंह यादव,अरविंद यादव,रामकुमार यादव,जयराम यादव,अलख यादव सहित अनेक एजेंट मौजूद रहे।