• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*रोहित दुबे ने कहा चुनाव लड़ने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के गरीब मजदूर किसानों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है:रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

*रोहित दुबे ने कहा चुनाव लड़ने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के गरीब मजदूर किसानों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है:रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। जिला पंचायत ककरबई वार्ड नंबर 22 से सदस्य पद की बीएसपी उम्मीदवार (श्रीमती सुशीला देवी)के पुत्र रोहित दुवे ने आज क्षेत्रीय ग्रामों में जनसंपर्क किया जिसमें उनके समर्थन में अपार जनसैलाब उमड़ा।
आज क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जखौरा धमनौड खरबॉच दुरखुरू धनोरा ककरवई सिया वीरपुरा मछलीकाछ डुमरई सहित आदि ग्रामों में सैकड़ों समर्थकों के साथ भ्रमण कर क्षेत्र के बुजुर्गों युवा साथियों माताओं बहनों से चुनाव चिन्ह(खजूर के पेड़)पर मुहर लगाकर भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि हमारे चुनाव लड़ने का उद्देश्य गांव के गरीब मजदूर किसानों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उन तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी संकल्प के साथ चुनाव लड़कर लोगों की समस्याओं को दूर करने का बीड़ा उठाया है। वही क्षेत्र में पेयजल समस्या को देखते हुए लोगों को पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है उन ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि विकास ही हमारा मुख्य उद्देश है ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हर हाल में कराया जाएगा। रोहित महाराज के साथ लगे सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार किए जा रहे जनसंपर्क से सभी क्षेत्रीय ग्रामों के मतदाताओं का भरपूर साथ मिल रहा है बीएसपी की आंधी ने सभी दलों के प्रत्याशियों की धड़कनें तेज कर दी हैं इस दौरान आसपास के ग्रामों के सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in